Breaking News
Home / ज्योतिष / आज का राशिफल

आज का राशिफल

सेन्ट्रल डेस्क, अरफा जावेद-  आज चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। आज मेष और वृश्चिक राशि के जातक नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। मिथुन और कर्क राशि के जातक विवादों से दूर रहें। मेष, वृष,वृश्चिक और धनु राशि के युवा जातक लव लाइफ को विवाह की तरफ टर्न करने में सफल रहेंगे। कन्या राश‍ि के जातकों के प्रेम में विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। धनु तथा मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफल रहेंगे।

NEWS 10 INDIA की लेटेस्ट खबरें और अपडेट्स जानने के लिए आप हमारे FACEBOOK पेज को लाइक करना ना भूलें। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें ।

Facebook

NEWS 10 INDIA की खबरों को और अधिक विस्तार से जानने के लिए अब आप हमें Twitter पर भी फॉलो कर सकते है । क्लिक करें नीचे दिए लिंक पर ।

Twitter

मेष राशि:

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज इनको सभी तरह के कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में आज का वातावरण अच्छा रहेगा। आप उलझन की स्थिति से छुटकारा पाने में कामयाब होंगे। साथ ही मित्र वर्ग से उपहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का शुभ रंग पीला है।

कर्क राशि:

इस राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपके प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी। आज आपको आपके जीवनसाथी से भी सहयोग मिलेगा। आप टूट चुके संबंधों को फिर से जोड़ने में सफल हो सकते हैं। आज पूरे दिन आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी साथ ही निवेश और व्यापार के मामले में फायदा होने की संभावना है। आज का शुभ रंग सफेद है।

वृष राशि:

आज के दिन लोग आपके विचारों को सुनने और जानने के लिए बहुत उत्सुक रहेंगे। आज आपको अपने अधिकार जताने की प्रवृति को नियंत्रण में रखना है क्योंकि यह आज आपके खिलाफ जा सकती है। आज आपको आपने किसी करीबी से कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है। आज का शुभ रंग नीला है।

मिथुन राशि:

आज आपके व्यापार में कई नई योजनाओं का शुभारंभ करने का अच्छा योग है। आपके पुराने कार्यों का अच्छा फल मिलेगा। आपको अपने मित्रों से भरपूर सहायता मिलेगी। किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा में सफलता प्राप्ति का योग है। आज आपको अपने काफी समय से अटके हुए कार्यों में सफलता मिल जाने से खुशी होगी। आज का शुभ रंग नीला है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज शाम तक शुभ सूचना ज़रूर मिलेगी। पिछले काफी समय से उधार दिया हुआ धन वापस मिल जाएगा। आज आपके लिए संतान प्राप्ति का योग बहुत कम है। आज का शुभ रंग लाल है।

कन्या राशि

आज इस राशि के जातक जिस भी क्षेत्र में निवेश करें, पहले उसपर लाभ का आकलन हकीकत के अनुसार अवश्य कर लें। आज आप महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। आपको आज राजनीतिक संबंधों का लाभ हो सकता है। लंबे समय से कानूनी अड़चनों का आज समाधान होगा।आज का शुभ रंग हरा है।

तुला राशि

इस राशि के जातक आज कोई भी नई प्रॉपर्टी न खरीदें। आज आपको संतान पक्ष से बहुत खुशी मिलेगी। आज जितना हो सके परिवार के साथ अपना समय बिताएं। आज का शुभ रंग हरा है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज विरोधी पक्ष के कारण कई रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका व्यावसायिक क्षेत्र में हर व्यक्ति पर विश्वास करना सही नहीं रहेगा। आज आपके विश्वासपात्र ही आपको धोखा दे सकतें हैं। अत: सावधान रहें और अपने आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। आज का शुभ रंग सफेद है।

धनु राशि

इस राशि के जातकों का दिन आज आलस भरा रहेगा। आज आपको संतान प्राप्ति का योग है। आज आपका धन अधिक खर्च हो सकता है, अतः जहां ज़रूरत हो वहीं खर्च करें। आज का शुभ रंग भूरा है।

मकर राशि

इस राशि के जातकों को आज के दिन आय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। साथ ही आज आपके बिगडे़ कार्य बनने का भी योग है। आज आपके परिवार में कोई शुभ समाचार आने के साथ-साथ आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा और खुशहाली बढे़गी। आज का शुभ रंग नीला है।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों को आज अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपका सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। आज आपके खर्चे थोड़े अधिक होंगे लेकिन आपकी आमदनी भी होती रहेगी। आज अपने कार्य क्षेत्र में आप महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त करेंगे। आज का शुभ रंग हरा है।

मीन राशि

इस राशि के जातकों को आज के दिन उधार लेने से बचना चाहिए। आज आपके आर्थिक योग मध्यम रहेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुकूल फल नहीं मिल पाएगा। आपको सावधान रहने की ज़रूरत है। आज कोई ऐसा काम न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा पर किसी तरह की आंच आए। आज का शुभ रंग लाल है।

About News10India

Check Also

24 जून 2023 का प्रेम और संबंध राशिफल

इन राशियों पर कामदेव की कृपा बरस सकती है। 24 जून के लिए मेष और …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com