Breaking News
Home / ताजा खबर / चंद्रयान-2 पर बोले अक्षय कुमार

चंद्रयान-2 पर बोले अक्षय कुमार

भारत के ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय इसरो से संपर्क टूट गया, जिसके बाद हर किसी में निराशा नजर आई लेकिन आज पूरा देश इसरो के इस प्रयास के लिए उनकी सराहना कर रहा है. पीएम मोदी सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने इसरो के वैज्ञानिकों की तारीफ की है और कहा है कि इसरो बहुत सारी आशाएं जुड़ी हैं. इसरो की तारीफ करने में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी आगे आए हैं.


 

वहीं अक्षय कुमार ने सुबह ट्वीट करते हुए लिखा,”बिना प्रयोग के कोई भी विज्ञान सफल नहीं हुआ है. कभी-कभी हम सफल होते हैं, कभी-कभी हम सीखते हैं. इसरो के शानदार दिमाग को सलाम, हमें गर्व है और विश्वास है चंद्रयान-2 जल्द ही चंद्रयान-3 के लिए रास्ता तय करेगा. हम फिर उठ खड़े होंगे.”

Image result for akshay kumar

 

 

वहीं और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इसरो के समर्थन में आए, अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी इसरो के वैज्ञानिकों के प्रयास को सलाम किया है और इसरो को अपना गर्व बताया है. ट्वीट में अभिनेता अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की एक कविता लिखी है. अमिताभ बच्चन ने लिखा, ”गर्व को कभी हार का सामना नहीं करना पड़ता. हमारा गौरव ही हमारी जीत है. इसरो पर गर्व है. तू ना थकेगा कभी, तू ना मुड़ेगा कभी, तू ना थमेगा कभी, कर शपथ कर शपथ कर शपथ. अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ!”

Written By: Ayushi Garg

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com