Breaking News
Home / Uncategorized / नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा करने जा रही है ‘सेवा सप्ताह’ का आयोजन

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा करने जा रही है ‘सेवा सप्ताह’ का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा पूरे देश में सेवा सप्ताह का आयोजन कर रही है। 14-20 सितंबर के बीच मनाए जाने वाले इस सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपा लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताएगी। अस्पतालों में उपयोगी लेख वितरित करने पर ध्यान दिया जाएगा, प्रत्येक जिले में 10 दिव्यांगों की जिम्मेदारी ली जाएगी,और सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में जागरूकता पैदा की जाएगी। इसी आयोजन के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चों से मुलाकात की और उन्हें फल बांटें। इसके बाद अमित शाह, जेपी नड्डा और भाजपा नेता विजय गोयल और विजेंद्र गुप्ता ने एम्स में साफ-सफाई भी की।

 

बता दें कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर को आता है। बच्चों को फल बांटने और अमेस परिसर में सफाई के बाद अमित शाह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आज से सेवा सप्ताह मनाना शुरू कर देंगे। हमारे प्रधानमंत्री ने अपनी पूरी जिंदगी देश की सेवा के लिए समर्पित कर दी है।और उन्होंने गरीबों के लिए काम किया है। इसलिए यह उचित है कि हम उनके जन्मदिन के सप्ताह को ‘सेवा सप्त’ के रूप में मनाएं।

वहीं उत्तर प्रदेश में भी भाजपा ने सेवा सप्ताह का आगाज कर दिया है। हमीरपुर में यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राज्य के मंत्री अशोक कटारिया और रामचंद्र प्रताप सिंह के साथ सड़क पर झाड़ू लगाई। काशी में भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को खास तरीके से मनाया जाएगा। उनके जीवन से जुड़ी पुस्तकें समाज के प्रबुद्ध और प्रतिष्ठित लोगों तक पहुंचाई जाएंगी।

 


 

शुक्रवार 20 सितंबर तक इस सेवा सप्ताह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर सरकार के सभी मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से लेकर संगठन में बूथ तक काम करने वाले कार्यकर्ता भाजपा के झंडा-बैनर और प्रधानमंत्री के संदेश के साथ लोगों के पास सेवा कार्यों के जरिए पहुंचने की कोशिश करेंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हमीरपुर और  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट में, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल लखनऊ में मोहान रोड स्थित बालगृह में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। भाजपा रणनीतिकारों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को उत्सव के बजाय लोगों से संपर्क और संवाद को ताजा करने का माध्यम बनाने का फैसला किया है।

Written by – Simran Gupta

https://www.youtube.com/watch?v=ydP60-jCPhI&t=74s

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com