Breaking News
Home / ताजा खबर / कांग्रेस और न्यूजक्लिक का हैं भारत का विरोध रिश्ता: अनुराग ठाकुर

कांग्रेस और न्यूजक्लिक का हैं भारत का विरोध रिश्ता: अनुराग ठाकुर

संसद में जारी घमासान के बीच भाजपा ने प्रेस वार्ता कर के राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। भाजपा का आरोप हैं कि कांग्रेस पार्टी एक न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक के साथ मिलकर देश विरोधी अभियान चला रही है। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस, चीन और न्यूजक्लिक का एक ही रिश्ता का और वो है भारत का विरोध। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, राहुल गांधी की ‘नकली मोहब्बत की दुकान’ में चीनी सामान साफ देखा जा सकता है। चीन के प्रति उनका प्रेम देखा जा सकता है। वे भारत विरोधी अभियान चला रहे थे।

अनुराग ठाकुर ने कहा, न्यूजक्लिक की फंडिंग एक विदेशी नेविल रॉय सिंघम ने की, जिसे पीछे से चीन द्वारा फंड दिया जाता था। भारत ने 2021 में ही न्यूजक्लिक के बारे में खुलासा किया था कि कैसे विदेशी हाथ भारत के खिलाफ हैं। उस एंटी इंडिया और ब्रेक इंडिया कैंपेन में कांग्रेस और विपक्षी दल भी उनके समर्थन में आए थे।

ठाकुर ने न्यूजक्लिक को घेरते हुए कहा की ये फ्री न्यूज के नाम पर फेक न्यूज फैलते हैं और दुष्प्रचार करते हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा भारत विरोधी इस अभियान में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल उनके समर्थन में आए थे। उन्होंने कहा कि चीनी कंपनियां मुगल नेविल रॉय सिंघम के माध्यम से न्यूज़क्लिक को फंडिंग कर रही थीं लेकिन उनके सेल्समैन भारत के कुछ लोग थे, जो उनके खिलाफ कार्रवाई होने पर उनके समर्थन में आ गए।  

About News Desk

Check Also

पूर्व आईएएस परीक्षु पूजा खेडकर की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई

यूपीएससी धोखाधड़ी के मामले में पूर्व आईएएस परीक्षु पूजा खेडकर की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट …

Leave a Reply