Breaking News
Home / ताजा खबर / बम-बम बोलबम के नारों से गूंजायमान हो गया दरभंगा का अलीनगर

बम-बम बोलबम के नारों से गूंजायमान हो गया दरभंगा का अलीनगर

देश भर में धूमधाम और हर्षोल्लास के संग मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन त्योहार। दरभंगा के अलीनगर प्रखंड के लक्ष्मीपुर मनहर के उग्नेश्वरनाथ महादेव मंदिर में हजारों की तादाद में कांवरियों ने सिमरिया से जल बोझकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ‘पप्पू सिंह’ भी कावड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए। इस अवसर पर संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि आज का दिन हिन्दुओं के लिए बहुत ही पवित्र दिन होता है। भगवान भोलेनाथ को देवाधिदेव के नाम से जाना जाता है और ऐसी मान्यता है कि भोलेनाथ इंसान के सभी कष्टों को दूर कर देते हैं। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि भगवान भोलेनाथ अमृत बांट देते हैं और खुद हलाहल यानि विष पी लेते हैं।

लोग सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप जैसे विशेष पूजा-पाठ करते नजर आए। जहां-जहां शिव मंदिर हैं वहां काफी मात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। लोग देवों के देव महादेव को जल, धतूरा, बेलपत्र और फूल से अर्पित कर पूजा कर रहे है। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि भगवान शिव का दर्शन, पूजन व जलभिषेक करने के लिए कावड़ियों का जत्था सुबह से ही बाबा उग्नेश्वर नाथ धाम पहुंचने लगे है। कांवरियों की सुरक्षा के लिए जगह जगह पुलिस बल के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार की सुबह से ही कावड़ियों का समूह कतार में खड़ा होकर मंदिर का मुख्य दरवाजा खोलने का इंतजार कर रहे थे और बोल बम व हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए नजर आ रहे थे, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया था। इस मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य लाल मुखिया, मांगण मुखिया, सुकल मुखिया, उत्तम मुखिया, गणेश मुखिया आदि लोग मौजूद रहें।

About News Desk

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply