Breaking News
Home / Uncategorized / दिल्ली : प्रदूषण की वजह से विमानों की लैंडिंग में आई दिक्कत कई फ्लाइट की रात

दिल्ली : प्रदूषण की वजह से विमानों की लैंडिंग में आई दिक्कत कई फ्लाइट की रात

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण से आसमान में स्मॉग की घनी चादर छाई हुई है। एनसीआर के सभी शहरों की हवा गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर स्तर के बीच रहने से लोगों को दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।  वहीं, दिल्ली में खराब मौसम के चलते लखनऊ से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स हवा में चक्कर काटती रहीं। जब लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली तो वह वापस लौट गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

आपको बता दें कि इंडिगो की 6e 6423 फ्लाइट ने लखनऊ से 11.15 बजे उड़ान भरी थी, उसे दिल्ली उतरना था। लेकिन मौसम खराब होने के चलते फ्लाइट हवा में चक्कर काटती रही और वापस लौट गई।

 


 

साथ ही एयर इंडिया की एआई 817 भी प्रभावित हुई है। गो एयर की जी8 2510 फ्लाइट ने भी 1.37 घंटे की देरी से सुबह 8.31 बजे उड़ान भरी थी, वह भी वापस लौट गई। फ्लाइट्स के वापस लौटने से यात्रियों में हड़कंप मचा है।

https://youtu.be/spRukxSyA3A

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply