Breaking News
Home / ताजा खबर / दिल्ली : नड्डा करेंगे भाजपा के जन जागरण अभियान की शुरुआत आज

दिल्ली : नड्डा करेंगे भाजपा के जन जागरण अभियान की शुरुआत आज

भाजपा दिल्ली में आज से यानी बुधवार से जन जागरण अभियान की करेगी शुरुआत। नई दिल्ली स्थित ताल कटोरा स्टेडियम में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा इसकी शुरुआत करेंगे। यह अभियान पूरे देश में अगले 15 दिन तक चलेगा।

इस दौरान BJP के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के अलावा कई सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। तालकटोरा स्टेडियम में एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें बताया जाएगा कि कश्मीर में अभी तक अनुच्छेद 370 की वजह से राज्य को कितना नुकसान और लाभ हुआ।

 


 

साथ ही, भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर बुधवार को भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता अलग-अलग जगहों पर महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं की सफाई करते नजर आएंगे।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थन डीडीयू मार्ग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा और झंडेवालान में लगी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा की सफाई कर उस पर माल्यार्पण करेंगे।

Written by – Ashish kumar

https://www.youtube.com/watch?v=4Q7DUZBm3B0

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply