Breaking News
Home / ताजा खबर / देवकी नंदन ठाकुर: कानून से ज्यादा श्रीराम पर भरोसा, बनेगा राम मंदिर

देवकी नंदन ठाकुर: कानून से ज्यादा श्रीराम पर भरोसा, बनेगा राम मंदिर

सेंट्रल डेस्क आयुषी गर्ग:-   शुक्रवार को मोतीझील स्थित श्रीराम कथा स्थल पर पत्रकार वार्ता के दौरान देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि कोर्ट का जो फैसला आएगा वह सत्य सनातन हिंदू धर्म के 100 करोड़ भाई बहनों के पक्ष में आएगा। कानून से ज्यादा मुझे श्रीराम पर भरोसा है, अयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में ही फैसला आएगा।


 

अभी भी समय है देश के मुस्लिम भाइयों को भाईचारा दिखाने का। उन्हें स्वयं आगे बढ़कर अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी मुस्लिम भाइयों से मेरा वादा है कि हम भी उन्हें मनचाही मस्जिद का निर्माण करवाकर देंगे।

उन्होंने ये भी कहा की इस कार्तिक मास में राम कथा सुनने का जो भी हमें फले मिले वो सिर्फ अयोध्या में राम मंदिर के रूप में प्राप्त हो। मंदिर बनना इसलिए जरूरी है कि भगवान राम जैसा आदर्श पुरुष, पुत्र, पति, मित्र कोई नहीं है। यहां तक कि उन जैसा आदर्श शत्रु भी कोई नहीं हो सकता।


 

देवकी नंदन ने सभी से निवेदन करते हुए कहा की मंदिर के निर्माण के लिए सभी जाति, धर्म, समुदाय को आगे आना चाहिए। अब अगला कदम अयोध्या के बाद काशी व मथुरा की तरफ होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम का मंदिर अवश्य बनना चाहिए।
मंदिर निर्माण से देश के युवाओं में संस्कारों का भी निर्माण होगा। जो मनुष्य सच्चे मन से भगवान से प्रार्थना करता है, उसकी प्रार्थना पूरी होती है। इसलिए हम सभी भारतीयों में अयोध्या में राम मंदिर की चाहत होनी चाहिए।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com