Breaking News
Home / ताजा खबर / अमेरिका के बहामास में डोरियन तूफान ने मचाई भीषण तबाही, हाई अलर्ट जारी

अमेरिका के बहामास में डोरियन तूफान ने मचाई भीषण तबाही, हाई अलर्ट जारी

तूफान डोरियन से प्रभावित लोगो की मदद में संयुक्त राष्ट्र भी आगे आया है। संयुक्त राष्ट्र ने पीड़ित लोगो के लिए एक मिलियन अमेरिकी डालर की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा डोरियन जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, यह गंम्भीर चिंता का विषय है। डोरियन के भयानक तूफान की वजह से बहामास में अबतक 20 लोगो की जान जा चुकी है।

Image result for People affected by Hurricane Dorian


गुटेरेस ने आपदा में जान गवाने वाले परिवार के लोगो के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों की शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सरकार के नेतृत्व बचाव और राहत प्रयासों का समर्थन करता है, तो वही सयुंक्त राष्ट्र के राहत प्रमुख मार्क लोवॉक ने सरकारी नेताओ से मिलने और जीवन रक्षक सहायता अभियान को तेज करने लिए बुधवार द्वीप राष्ट्र की यात्रा की।

Image result for DORIAN STORM LATEST IMAGES


बताया जा रहा है यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर के अनुसार डोरियन तूफान जार्जिया लगभग 100 किमी दक्षिण- पूर्व में सवाना के पास 11 किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार से उत्तर ओर बढ़ रहा है। यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर ने चेतावनी दी अगले कुछ दिनों में अमेरिका के दक्षिण- पूर्व और मध्य- अटलांटिक तटों के एक बड़े हिस्से के साथ महत्वपूर्व तटीय इलाको में पहुंच जाएगा।

 WRITTEN BY- RISHU TOMAR 


About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com