Breaking News
Home / ताजा खबर / अमेजन के जंगलो में लगी भीषण आग से दुनियाभर में मचा हाहाकार

अमेजन के जंगलो में लगी भीषण आग से दुनियाभर में मचा हाहाकार

अमेजन ब्राजील के जंगलो में लगी भयानक आग से दुनियाभर में हाहाकार मच गया है। बताया जा रहा है यह आग कई दिनों से लगी हुई थी। लेकिन वंहा के स्थानीय प्रशासन ने आग की जानकारी के बाद मामले को गंभीरता से ना लेकर लापरवाही वर्ती है,और स्थिति इतनी बेकाबू हो गयी है कि काबू पाना असंभव हो गया है। इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।

Image result for अमेजन के जंगलो में लगी आग IMAGES


पूरी दुनिया की 20 फीसदी ऑक्सीजन देने वाला अमेजन के जंगल में 2 हफ्ते से भीषण आग लगी है। दक्षिण अमेरिका में मौजूद दुनिया का सबसे बडा वर्षा वन माना जाता है। यह दुनिया के फेफड़े के नाम से प्रसिद्ध है। बता दे कि आग बुझाने की भारी कोशिश के बाद भी आग थमने का नाम नहीं ले रही है लगातार यह तबाही का मंजर बनता जा रहा है।

Image result for अमेजन के जंगलो में लगी आग IMAGES


सूत्रों के मुताबिक यह खबर आ रही है आग इतनी भयानक है कि रोडांनिया और साओ पाओलो में अंधेरा छा गया। इन जगहों पर लगी से अबतक ब्राजील के 2700 किमी क्षेत्र प्रभावित हो चुके है। हज़ारो की संख्या में यंहा जीव जंतु आग चपेट में आ गए दुनिया भर में सोशल मीडिया पर लोग जीव जंतुओं के लिए दुआ मांग रहे है। यंहा के प्रदुषण का स्तर बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।

WRITTEN BY- RISHU TOMAR 


About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com