Breaking News
Home / ताजा खबर / पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी का हुआ अंतिम संस्कार

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी का हुआ अंतिम संस्कार

दो दिन बाद सोमवार 23 अगस्त को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीते शनिवार 21 अगस्त को कल्याण सिंह ने अपनी अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ बीजेपी के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे।


कल्याण सिंह के बेटे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कल्याण सिंह जी का अंतिम संस्कार नरौरा राज घाट पर होगा।

आज तक से अपनी बातचीत के दौरान कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह ने बताया कि कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी और बीजेपी की दिग्गज नेता उमा भारती भी शामिल होंगी। उनकी शव यात्रा सुबह 9 बजे अलीगढ़ अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से निकलेगी।

उनकी शवयात्रा उनके पैतृक गांव अतरौली होते हुए बुलंदशहर नरौरा के राज घाट तक 3 बजे तक पहुंचेगी। वहीं राज घाट पर उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम कल्याण सिंह साल 2004 में बुलंदशहर सीट से सांसद रहे थे। उनकी शव यात्रा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे। कल्याण सिंह जी की अंतिम यात्रा में भारी भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक जुलाई महीने से ही कल्याण सिंह जी की हालत में गंभीरता बनी हुई थी और उन्हें आईसीयू में रखा गया था। 17 जुलाई को उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। समय-समय पर योगी आदित्यनाथ और साथ ही बीजेपी के अन्य कार्यकर्ता भी उनकी अवस्था का जायजा लेने अस्पताल जाते रहते थे। बीते शनिवार 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

About news

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com