Breaking News
Home / ज्योतिष / 31 मई राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

31 मई राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

31/05/2021, सोमवार।
ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:

पंचमी तिथि दि 06:54 तक,
उपरांत षष्ठी तिथि आरंभ।
श्रवण नक्षत्र रा 09:00 तक,
उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मकर राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:14,सूर्यास्त 06:46,
दिन का राहू काल – दि 06:55 से 08:37 तक, इसके बाद दि 03:25 से 05:06 तक।

आज – पंचका (भदवा) आरंभ रा 09:00 उ.,मुण्डन पंचम्यां दि 06:54 या., विवाह: दिवारात्रौ, वधुप्रवेश:,कर्णवेध:!
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री के द्वार जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष🌹
आज का दिन अधिकारी वर्ग के लिए अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं हैं। स्वयं को साबित करने में लगे हैं।

वृषभ 🌹
क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग न अपनाएं। वाहन सुख संभव। मौज मस्ती पर पैसा खर्च होगा। अपने वाक् चातुर्य से अधिनस्तो को प्रभावित करेगे।

मिथुन
लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। कर्ज मुक्ति की संभावना के बीच अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

सिंह
व्यापार विस्तार की योजना में सफलता मिलेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। इष्टदेव पर भरोसा रखें।सब आप के अनुकूल होगा। मन में कई विचार चल रहे हैं धीरे-धीरे उनको पूरा करें।

तुला
प्रणय संबंधों में मजबूती के बीच कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। पुराने विवाद उभर सकते हैं। पैसों का लेनदेन आसानी करें।

धनु
आज पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने की संभावना है। न्याय पक्ष मजबूत होगा। आप जो कहते हैं उसे पूरा करने की हिम्मत भी रखें।

कुंभ 🌹
पूरानी बातों भूल कर एक नई शुरुआत करें। लम्बे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क
आज भवन भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए दिन अनुकूल है। अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाने से लाभ होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव।

कन्या
दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमती से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक

सुख सुविधा की जरुरतों को पूरा करने के बीच संतान से विवाद संभव। राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे। परिस्थितियां अनुकूल होंगी।

मकर
कार्य स्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विवाह योग्य जातको के लिए समय श्रेष्ठ है। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रूकावटें आएंगी।

मीन
सामाजिक कार्यों में सम्मलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाये। अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्ययन जरूरी होता है।

About News10indiapost

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com