Breaking News
Home / ताजा खबर / बजट सत्र के आखिरी दिन पीएम मोदी ने साधा राहुल पर निशाना

बजट सत्र के आखिरी दिन पीएम मोदी ने साधा राहुल पर निशाना

सेन्ट्रल डेस्क,अरफा जावेद-  साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने आखिरी बार संसद को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और उन लम्हों को भी याद किया, जिनकी वजह से सदन मीडिया की सुर्खियों में रहा। आइए जानते हैं उनके भाषण के कुछ महत्वपूर्ण अंश:

NEWS 10 INDIA की लेटेस्ट खबरें और अपडेट्स जानने के लिए आप हमारे FACEBOOK पेज को लाइक करना ना भूलें। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें ।

Facebook

NEWS 10 INDIA की खबरों को और अधिक विस्तार से जानने के लिए अब आप हमें Twitter पर भी फॉलो कर सकते है । क्लिक करें नीचे दिए लिंक पर ।

Twitter

  • पांच साल के कार्यकाल में कोई भूकंप नहीं आया। मैं मुलायम जी का विशेष आभारी हूं। सभी सांसदों को शुभकामनाएं देता हूं।
  • यहां मुझे आंखों की गुस्ताखियों का खेल पता चल गया, गले मिलने और गले पड़ने का अंतर भी समझ आ गया।
  • इस सदन ने 1400 से ज्यादा कानून खत्म भी किया है। एक जंगल जैसा बन गया था कानून का। यह शुभ शुरुआत हुई है।

  • तीन दशक के बाद पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी और आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस गोत्र के बिना सरकार बनी है। बिना कांग्रेस गोत्र वाली मिली जुली सरकार अटल जी की थी और अब पूर्ण बहुमत वाली सरकार 2014 में बनी।
  • देश तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है और उसका नीति निर्धारण भी इस सदन से हुआ है जो सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी के लिए गौरव की बात है। वर्तमान लोकसभा के कार्यकाल में भारत छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना और 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

  • आज देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है। भारत डिजिटल वर्ल्ड में जगह बना चुका है। भारत दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था। आज भारत को गंभीरता से सुना जाता है।
  • उन्होंने कहा कि मैं आज अपनी उपलब्धियां गिनाने नहीं आया हूं। मैंने पूरी निष्ठा से अपना काम किया।
  • भारत में पहली बार सबसे ज्यादा महिला सांसद बनीं। आज देश में 44 महिला सांसद हैं। सोलहवीं लोकसभा पर हम इस बात के लिए भी गर्व करेंगे कि सबसे ज्यादा महिला सांसद सदन में चुनकर आईं।

About News10India

Check Also

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में बिगुल फूंका कहा- अबकी बार 400 पार

भले लोकसभा चुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चुनावी रैलियों …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com