Breaking News
Home / ताजा खबर / आईसीयू में ही हैं लता मंगेशकर, ठीक होने में लगेगा समय

आईसीयू में ही हैं लता मंगेशकर, ठीक होने में लगेगा समय

सेंट्रल डेस्क प्राची जैन:  पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर की सेहत को लेकर अस्पताल की ओर से ताजा जानकारी सामने आई है। अस्पताल के सूत्रों ने पीटीआई को उनकी सेहत से जुड़ी अपडेट बताते हुए बताया है कि अभी उनकी हालत हालत स्थिर बनी हुई है और धीरे-धीरे सुधार भी हो रहा है। हालांकि वह अभी भी आईसीयू में ही हैं।

अस्पताल के मुताबिक अभी ठीक होने में कुछ समय लग सकता है उनमें सुधार के कुछ संकेत दिख रहे हैं। वह निमोनिया और सीने में संक्रमण से पीड़ित हैं। इससे पीड़ित किसी भी व्यक्ति को इससे उबरने में समय लगता है।

बुधवार को समाचार एजेंसी ANI ने लता मंगेशकर के परिवार की तरफ से बयान जारी किया था। इसमें कहा गया था- लता दीदी अब पहले से बेहतर हैं। सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। हम उनके घर आने का इंतजार कर रहे हैं। हमारे साथ बने रहने और हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद। इससे पहले अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में बताया था- लता जी लाइफ सपोर्ट सिस्टर पर हैं। उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है लेकिन वह खतरे से बाहर नहीं हैं।

लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतित समदानी ने बताया था, ‘लता जी फिलहाल निमोनिया, दिल की समस्याओं और सीने में संक्रमण से पीड़ित हैं। जब तक उनका संक्रमण नियंत्रण में नहीं आता हम कुछ नहीं कर सकते। उनका संक्रमण से बाहर आना जरूरी है। इस समय कुछ भी कहना मुश्किल है। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगी।’

 


 

90 वर्षीय गायिका को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद सोमवार को ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिल्मी जगत से लेकर राजनीति तक के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

बता दें कि साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

https://www.youtube.com/watch?v=SXGvJitdWXM

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com