Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड / मेरठ पुलिस ने 21 किलो चरस के साथ तीन सौदागर दबोचे, कई राज्यों में फैला है नेटवर्क

मेरठ पुलिस ने 21 किलो चरस के साथ तीन सौदागर दबोचे, कई राज्यों में फैला है नेटवर्क

सेंट्रल डेस्क सिमरन गुप्ता:-    मेरठ में नौचंदी थाना पुलिस ने 21 किलो चरस के साथ तीन सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया। इन नशे के सौदागरों का नेटवर्क उड़ीसा, संभल (मुरादाबाद) पंजाब में फैला है। पुलिस संभल निवासी सरगना की तलाश कर रही है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंहने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि फिरोज निवासी विजय नगर बड़ौत (हाल पता ऊंचा सद्दीकनगर मेरठ), पंकज उर्फ पेंटर निवासीकिशनपुरा टीपीनगर मेरठ शहजाद निवासी नूरनगर ब्रह्मपुरी मेरठ को गिरफ्तार किया गया है। 


 

फिरोज ने पूछताछ में बताया कि टीपीनगर में सोनू नाम के एक युवक को वह दो किलो चरस देने आया था, इसी दौरान पुलिस ने उसेपकड़ लिया। पुलिस ने फिरोज की निशानदेही पर पंकज और शहजाद को गिरफ्तार किया।

फिरोज ने बताया कि बड़ौत में उड़ीसा, संभल और पंजाब से चरस आती है। बड़ौत में कुछ दिनों पहले ही कैंटर भरकर चरस लाई गई थी।जहां से उसने खरीदी थी। उसके बाद बड़ौत और मेरठ में कई जगहों पर वह चरस सप्लाई करता है। संभल निवासी सप्लायर पश्चिमीउत्तर प्रदेश में चरस की सप्लाई करता है। 


 

युवाओं में जहर घोल रही चरस 

एसपी सिटी ने बताया कि यह चरस युवाओं के शरीर में जहर घोल रही है। पूछताछ में सामने आया कि कई जगह ठेलों पर भी चरस बेचीजा रही है। कई युवा इसके नशे में जकड़ चुके हैं। चरस सप्लाई करने बेचने वालों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाएगी।

https://www.youtube.com/watch?v=SXGvJitdWXM

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com