Breaking News
Home / ताजा खबर / लता मंगेशकर की सेहत में मामूली सुधार, सांस लेने की तकलीफ: अस्पताल

लता मंगेशकर की सेहत में मामूली सुधार, सांस लेने की तकलीफ: अस्पताल

सेंट्रल डेस्क प्राची जैन:  स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हो रहा है। 90 वर्षीय गायिका को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद सोमवार को ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर प्रतित समदानी उनका इलाज कर रहे हैं।

उन्होंने गायिका का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया- ‘उन्हें निमोनिया हुआ है। साथ ही उनका बायां वेट्रिकुलर भी फेल हो गया है। उनकी हालत अभी भी गंभीर ही बनी हुई है, हालांकि पिछले कुछ घंटों में  हम थोड़ा सुधार देख रहे हैं।’

डॉक्टर प्रतित समदानी ने बताया- उनके पैरामीटर अच्छे हैं। सच कहूं तो, वह इतनी अच्छी तरह से लड़ रही हैं कि जल्द इससे बाहर आ जाएंगी। वह सच में एक फाइटर हैं। लताजी की अस्पताल से छुट्टी होने और घर आने पर हम सभी को अपडेट देंगे। हम अनुरोध करते हैं कि उन्हें थोड़ा समय दें और निजता का ध्यान रखें।


 

बीते रोज गायिका की बहन आशा भोसले भी अस्पताल में उनका हाल-चाल लेने के लिए पहुंची थीं। साथ ही तमाम सितारे उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकार्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com