Breaking News
Home / ताजा खबर / मॉब लिंचिंग पर बोले मनमोहन सिंह, ऐसी घटनाएं हमारे समाज के लिए खतरा

मॉब लिंचिंग पर बोले मनमोहन सिंह, ऐसी घटनाएं हमारे समाज के लिए खतरा

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने देश में हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर चिंता जतायी है। उन्होंने ऐसी घटनाओं को समाज के लिए एक खतरा बताया है। उन्होंने अपनी बात राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर कहा।  इस दौरान मनमोहन सिंह ने देश के कुछ जरूरी मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने मॉब लिंचिंग पर कहा कि भीड़ की हिंसा से कानून के राज को खतरा पैदा हो सकता है।

मनमोहन सिंह ने इस मौके पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि ‘हमें राजीव गांधी के दिखाए रास्ते पर चलना होगा। देश तब ही तरक्की कर सकता है।


आपको बता दें कि राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर देशभर के सभी बड़े नेताओं ने उन्हें याद किया।  पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।  कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सभी बड़े नेताओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हुए।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह एक बार फिर राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं।  उन्हें राजस्थान में राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव में निर्विरोध चुना गया। उनके राज्यसभा में चुने जाने पर भी कांग्रेस के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। कांग्रेस ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से भी उन्हें बधाई दी।  ट्विटर पर उनके निर्वाचन का प्रमाणपत्र शेयर करते हुए लिखा गया, ‘हम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को राजस्थान से राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर बधाई देते हैं।  उनका ज्ञान, काम के लिए समर्पण और कई सालों का अनुभव सभी को लाभ देगा।

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com