Breaking News
Home / ताजा खबर / दिल्ली में Odd-Even की घोषणा

दिल्ली में Odd-Even की घोषणा

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर Odd-Even की घोषणा की गई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 4 से 15 नवंबर के बीच तक दिल्ली में यह फार्मूला लगाने की बात कही है। उन्होंने यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा कही।

ज्ञात हो कि हर बार सर्दियों में दिल्ली प्रदूषण के चलते किसी गैस चेंबर जैसी हो जाती है, ऐसे में पहले भी दो बार Odd-Even फार्मूले को आजमाया जा चूका है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर आजमाएंगे।

वहीं केजरीवाल के अलार्म के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने समाचार एजेंसी एएफपी से बातचीत करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि इसकी जरूरत ही नहीं है रिंग रोड के निर्माण से प्रदूषण कम हुआ है। इसके साथ जो योजनाएं केंद्र सरकार की ओर से चलाई गई है उससे अगले 2 वर्षों के दौरान दिल्ली प्रदूषण मुक्त हो जाएगा।

केजरीवाल के पत्रकार वार्ता की अहम बातें

*14 नवंबर तक ऑड-ईवन के नियम लागू होंगे।

*दिल्ली में पर्यावरण मार्शल की नियुक्त होंगे।

*अक्टूबर से दिल्ली वालों के बीच मास्क बांटे जाएंगे।

*दिवाली से पहले लोगों को पटाखे कम छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

*7 प्वाइंट का एजेंडा तैयार किया गया है।

*छोटी दिवाली पर एक बड़ा लेज़र शो आयोजित होगा।

*दिल्ली में 12 स्थानों पर प्रदूषण अधिक, इसके लिए बनेगा प्लान।

Written By: Rupak j

 

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com