Breaking News
Home / ताजा खबर / समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची की जारी

समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची की जारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। आपको बता दें कि इस सूची में तीन उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर की फाजिलनगर क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है।अभिषेक मिश्रा को लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से टिकट दिया गया है। वहीं, कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से पल्लवी पटेल को उतारा गया है। जो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को जारी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट में प्रमुख नाम भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य का है। बीते दिनों वे भाजपा से इस्तीफा देकर सपा में शामिल हो गये थे। सपा ने उन्हें कुशीनगर की फाजिलनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। वही 2017 के विधानसभा चुनाव में वह कुशीनगर की पडरौना सीट से जीते थे। सपा ने उनका टिकट बदल दिया है।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने कौशांबी की सिराथू सीट से अपना दल की पल्‍लवी पटेल को मैदान में उतारा है। यह सीट सपा और अपना दल कमेरावादी के गठबंधन के खाते में गई है। यहां से उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के टिकट से चुनावी मैदान में हैं। बता दें कि पल्‍लवी पटेल अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन हैं। वहीं, बसपा ने इस सीट से संतोष कुमार त्रिपाठी को उम्‍मीदवार बनाया है।

समाजवादी पार्टी ने लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से पूर्व मंत्री प्रो. अभिषेक मिश्र को उम्मीदवार बनाया है। और यहां भाजपा से राजेश्वर सिंह और कांग्रेस से रुद्रदमन सिंह बबलू प्रत्याशी हैं। ऐसे में दो ठाकुर प्रत्याशियों के बीच सपा ने जातीय समीकरण साधते हुए अंतिम समय में अपने संभावित प्रत्याशी को बदलकर ब्राह्मण कार्ड खेला है। बताया जा रहा है कि प्रो. अभिषेक मिश्र लखनऊ उत्तर विधानसभा से 2012 और 2017 का चुनाव लड़े थे। इस सीट से सपा ने अबकी बार पूजा शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है।

About Swati Dutta

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com