Breaking News
Home / ज्योतिष / शनिवार और शनि प्रदोष

शनिवार और शनि प्रदोष

सेंट्रल डेस्क, फलक इक़बाल:-  2 फरवरी 2019 को वर्ष का पहला शनि प्रदोष व्रत पड़ रहा है। आइये जानते हैं शनिवार को होने वाले प्रदोष व्रत का महत्व, इसकी कथा और पूजन विधि।

कब होता है प्रदोष और क्या है इसका महत्व?

हिंदू चंद्र कैलेंडर के मुताबिक प्रदोष व्रत चंद्र मास के 13 वें दिन यानि त्रयोदशी को रखा जाता है। माना जाता है कि प्रदोष के दिन भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति के पाप धुल जाते हैं और उसे मोक्ष प्राप्त होता जाता है। साथ ही शास्त्रों की मानें तो प्रदोष व्रत को रखने से दो गायों को दान देने के समान पुण्य प्राप्त होता है। प्रदोष व्रत से जुड़े अन्य तथ्यों की मानें तो जब चारों ओर अधर्म की स्थिति होगी, अन्याय और अनाचार का एकाधिकार होगा, मनुष्य में अधिक स्वार्थ होगा, उस समय में जो व्यक्ति त्रयोदशी का व्रत रखेगा और शिव आराधना करेगा, उस पर शिव की कृपा बरसेगी। इस व्रत को रखने वाला जन्म- जन्मान्तर के बंधन से मुक्त हो कर मोक्ष मार्ग पर आगे बढ़ जायेगा। प्रदोष का व्रत कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष दोनों में पड़ता है। मान्यता है कि इस अवधि के बीच भगवान शिव कैलाश पर्वत पर प्रसन्न होकर नृत्य करते हैं। इस दिन व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

NEWS 10 INDIA की लेटेस्ट खबरें और अपडेट्स जानने के लिए आप हमारे FACEBOOK पेज को लाइक करना ना भूलें। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें ।

 

facebook

 

 

NEWS 10 INDIA की खबरों को और अधिक विस्तार से जानने के लिए अब आप हमें Twitter पर भी फॉलो कर सकते है । क्लिक करें नीचे दिए लिंक पर ।

 

twitter

 

 

प्रत्येक वार के प्रदोष व्रत के भिन्न लाभ

प्रदोष व्रत का व्रत हमेशा रखना चाहिए क्योंकि सप्ताह के प्रत्येक वार पर पड़ने वाले इस व्रत का अलग महत्व होता है। जैसे इस बार पड़ रहा शनि प्रदोष संतान का आर्शिवाद दिलाने वाला होता है, जिससे निसंतान दंपत्तियों के जीवन में खुशहाली आ सकती है।
रविवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत से आयु वृद्धि तथा अच्छा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

-जानें वार के अनुसार इस व्रत का प्रभाव,

सोमवार के दिन त्रयोदशी पड़ने पर किया जाने वाला व्रत आरोग्य प्रदान करता है और इंसान की सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है।

– मंगलवार के दिन त्रयोदशी का प्रदोष व्रत हो तो उस दिन के व्रत को करने से रोगों से मुक्ति व स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।

– बुधवार के दिन प्रदोष व्रत हो तो, पूजा करने वाले की सभी कामनाओं की पूर्ति होती हैगुरुवार के दिन प्रदोष व्रत पड़े तो इसके फल से शत्रुओं का विनाश होता है।

– शुक्रवार पर प्रदोष व्रत सौभाग्य और दाम्पत्य जीवन की सुख-शान्ति के लिए किया जाता है।

– इसी प्रकार संतान प्राप्ति की कामना की पूर्ति शनिवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत से होती हैऐसे करें पूजा

शनि प्रदोष का व्रत करने के लिए इस त्रयोदशी को सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर सभी नित्य कामों से निवृत्त होकर भगवान शिव का स्मरण करते हुए व्रत का संकल्प करें। इस दिन भूल कर भी कुछ न खाएं। शाम को सूर्यास्त होने के पहले स्नान करके सफेद कपड़े पहनें। इसके बाद ईशान कोण में किसी एक जगह पूजा करे। इसके लिए सबसे पहले गंगाजल से उस जगह की सफाई कर लें फिर इसे गाय के गोबर से लीपें। इसके बाद पद्म पुष्प की आकृति को पांच रंगों से मिलाकर चौक को तैयार करें। अब कुश के आसन में उत्तर-पूर्व की दिशा में बैठकर भगवान शिव की पूजा करें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें साथ ही मंत्र का जाप भी करें। इस तरह विधि-विधान के साथ शिव की पूजा करें फिर कथा को सुने या खुद पढ़े, तत्पश्चात आरती करें और प्रसाद सभी को बाटें।

जानिए प्रदोष व्रत कथा

स्कंद पुराण के अनुसार प्राचीन काल में एक विधवा ब्राह्मणी अपने पुत्र को लेकर भिक्षा लेने जाती और संध्या को लौटती थी। एक दिन जब वह भिक्षा लेकर लौट रही थीं तो उसे नदी किनारे एक सुन्दर बालक दिखाई दिया जो विदर्भ देश का राजकुमार धर्मगुप्त था। उसके दुश्मनों ने उसके पिता को मारकर उसका राज्य और सारी सम्पन्ति हड़प ली थी। उसकी माता की मृत्यु भी अकाल हुई थी। ब्राह्मणी ने उस बालक को अपना लिया और उसका पालन-पोषण किया। देवयोग से कुछ समय पश्चात ब्राह्मणी दोनों बालकों के साथ देव मंदिर गई। वहां उनकी भेंट ऋषि शाण्डिल्य से हुई। उन्होंने ब्राह्मणी को बताया कि जो बालक उसे मिला है वह विदर्भ देश के राजा का पुत्र है जो युद्ध में मारे गए थे और उनकी माता को ग्राह ने अपना भोजन बना लिया था। ऋषि ने ब्राह्मणी को प्रदोष व्रत करने की सलाह दी। जिसे मान कर उसने दोनों बालकों के साथ प्रदोष व्रत करना शुरू किया। एक दिन दोनों बालक वन में घूम रहे थे तभी उन्हें कुछ गंधर्व कन्याएं उन्हें नज़र आईं। ब्राह्मण बालक तो घर लौट आया किंतु राजकुमार धर्मगुप्त “अंशुमती” नाम की गंधर्व कन्या से बात करने लगे। दोनों एक दूसरे पर मोहित हो गए, कन्या ने विवाह करने के लिए राजकुमार को अपने पिता से मिलवाने के लिए बुलाया। दूसरे दिन जब वह दुबारा गंधर्व कन्या से मिलने आया तो गंधर्व कन्या के पिता ने बताया कि वह विदर्भ देश का राजकुमार है। भगवान शिव की आज्ञा से गंधर्वराज ने अपनी पुत्री का विवाह राजकुमार धर्मगुप्त से कराया। इसके बाद राजकुमार धर्मगुप्त ने गंधर्व सेना की सहायता से विदर्भ देश पर पुनः आधिपत्य प्राप्त किया। स्कंदपुराण के अनुसार जो भक्त प्रदोष व्रत के दिन शिवपूजा के बाद एकाग्र मन से प्रदोष व्रत कथा सुनता या पढ़ता है, उसे सौ जन्मों तक कभी दरिद्रता नहीं होती।

About News10India

Check Also

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में बिगुल फूंका कहा- अबकी बार 400 पार

भले लोकसभा चुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चुनावी रैलियों …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com