Breaking News
Home / ताजा खबर / भारतीय ऐतिहासिक संस्कृति की अमूल्य धरोहर राष्ट्रपति भवन से यूरोप तक फैली थी कभी अब बिलुप्त होने की कगार पर

भारतीय ऐतिहासिक संस्कृति की अमूल्य धरोहर राष्ट्रपति भवन से यूरोप तक फैली थी कभी अब बिलुप्त होने की कगार पर

तारकसी एक काष्ठकला है। पूरी दुनिया में तारकसी कला के लिए उत्तर प्रदेश का मैनपुरी जिला ही एक मात्र केंद्र है। तारकसी लकड़ी पर की जाने वाली एक तरह की नक्काशी है जो धातु के तारों से की जाती है। इसके लिए लकड़ी को खास तरह से तैयार किया जाता है जो एक जटिल और लम्बी प्रक्रिया है। शीशम की लकड़ी अधिक मजबूत होती है इसलिए इस लकड़ी का हमारे दैनिक कार्यों में सबसे अधिक प्रयोग है।

Image result for तारकसी एक काष्ठ कला है


इस कला का सबसे पहले जिक्र 1864 में अस्सिटेंट कलक्टर फेडरिक सीमन ग्राउस ने किया था। ग्राउस ने अपने कई संस्मरणों में तारकशी का जिक्र किया है। ग्राउस इस कला से बेहद मुत्तासिर थे। चौहन वंश की एक शाखा जो मैनपुरी आई तो उनके साथ एक ओझा परिवार भी आया जो काष्ठकला में माहिर था। इस परिवार की बनाई हुई कई चीजें लखनऊ मूजियम में रखीं हैं।
इस कला की शुरुआत कैसे हुई ये कहना मुश्किल है।

Image result for तारकसी एक काष्ठ कला है

 


लेकिन हिंदुस्तान में जब ब्रिटिश हुकमत का सिलसिला शुरू हुआ तो तारकसी सात समन्दर पार पहुंच गई। हिंदुस्तान से सीधे इस कला को पहचान नहीं मिली। यूरोप के देशों में इस कला को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई। 18वीं सदी में तारकसी के चाहने वाले पुरी दुनिया में हो गए, लेकिन अफसोस वर्तमान समय मैनपुरी में तारकसी की कला दम तोंडती नजर आ रही है। कद्रदान होने के बाद भी इस कला को अपनाने वालों की कमी इस कला के बजूद के लिए खतरा बन गई है। मैनपुरी की भोगोलिक स्थिति के चलते तारकसी मैनपुरी की पहचान बनी। मैनपुरी में शीशम के पेड़ अधिक हैं। एक समय था जब मैनपुरी के हर घर में तारकसी की झलक मिलती थी।

Image may contain: make-up

 

प्रसिध्द इतिहासकार परसी ब्राउन ने भी इस कला का जिक्र किया है। आजादी के बाद तारकसी से बनाई गई शीशम की लकड़ी से निर्मित काष्ठ हाथी की प्रतिमा शिल्पकार रामस्वरूप ने राष्ट्रपति को भेंट की। मैनपुरी में रामस्वरूप ने इस कला को जीवित रखने में विशेष योगदान दिया। मोहल्ला देवपुरा में बना उनका कच्चा-पक्का मकान उनकी कला की झलक आज भी पेश करता है। शीशम की प्लेट पर बनी तारकसी की आकृति कलाकृतियां उपहार में देने का चलन है। रथों का प्रयोग इतिहास से मिलता है।तेजगति से चलने वाले रथ और मंझोली के पहिया तारकसी कला का शानदार उदाहरण है। आधुनिकता और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से तारकशी कला का नुकसान हुआ है। भवन निर्माण में लोहे का अधिक प्रयोग के चलते अब घरों में इस कला को जगह नहीं मिल पा रही है। सरकार को चाहिए की इस शानदार कला को जीवित रखने के लिए असरदार कदम उठाए.

WRITTEN BY- RISHU TOMAR 


About News10India

Check Also

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में बिगुल फूंका कहा- अबकी बार 400 पार

भले लोकसभा चुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चुनावी रैलियों …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com