Breaking News
Home / जांच / दुनियाभर से गायब हो जायेगा केला, सयुक्त राष्ट्र ने भी दी चेतावनी

दुनियाभर से गायब हो जायेगा केला, सयुक्त राष्ट्र ने भी दी चेतावनी

अगले कुछ सालों में लोगों का पसंदीदा फल केला दुनिया से गायब हो सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार एक खतरनाक फंगस केलों को दुनिया से गायब कर सकता है। यह फंगस केले की एक प्रजाति को पहले ही नष्ट कर चुका है और अब यह नई प्रजातियों की ओर बढ़ रहा है। इसका संक्रमण वर्तमान में अमेरिका में कहर मचा रहा है। अमेरिका के कई प्रयासों के बावजूद यह वहां पर पहुंच गया है। दक्षिणी अमेरिकी देश कोलंबिया में इस फंगस के आने के बाद से सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है।रासायनिक छिड़काव भी बेअसर साबित हो रहा है।

Image result for विलुप्‍त होने के कगार पर केला, कोलंबिया में लगा आपातकाल, संयुक्‍त राष्‍ट्र की चेतावनी


कोलंबिया के उत्तरपूर्वी प्रांत ला गुआजिरा में 180 हेक्टेयर की मिट्टी में फ्यूजेरियम टाइप-4 (टीआर-4) फंगस पाया गया था। संयुक्त राष्ट्र की ओर से भी इस बारे में चेतावनी दी गई है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से कहा गया है कि केलों में फैली इस बीमारी पर रसायनों का छिड़काव भी बेअसर साबित हो रहा है।


कोई भी दवा प्रभावी नहीं साबित हो रही है। यह टीआर-4 फंगस एक बार आने के बाद मिट्टी में करीब 30 साल तक बना रह सकता है। हालांकि, शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि इस फंगस से जल्द ही निपटा जा सकेगा। अब देखना होगा क्या केले का वजूद बच पायेगा या नहीं। केला एक खास फलों में से एक माना जाता है इसका बिलुप्त हो जाना वाकई गंभीर चिंता का विषय है।

WRITTEN BY- RISHU TOMAR 


About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com