Breaking News
Home / अपराध / तीस हजारी झड़प: वकील आज भी रहेंगे हड़ताल पर…

तीस हजारी झड़प: वकील आज भी रहेंगे हड़ताल पर…

सेंट्रल डेस्क आयुषी गर्ग:-   दिल्ली में सड़कों पर उतरे पुलिसकर्मी भले ही अपने काम पर लौट गए हों लेकिन दिल्ली की 6 अदालतों में आज भी वकील हड़ताल पर रहेंगे। आपको बता दें कि 2 नवंबर को 30 हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हिंसक झडप हुई थी। जिसके बाद ये मामला इस हद तक आ पहुंचा। वहीं दिल्ली पुलिस आज हाईकोर्ट में रि-पिटीशन दाखिल करेगी। मामले पर सुनवाई दोपहर 3.30 बजे होनी है। लेकिन दिल्ली में वकील आज काम का बहिष्कार करेंगे। इससे पहले कल दिल्ली पुलिस के जवान सड़कों पर उतर आए और उन्हें मनाने में पुलिस के सीनियर अफसरों के पसीने छूट गए।


 

आज वकीलों और पुलिस की मारपीट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में बार काउंसिल सहित 6 बार एसोसिएशन और दिल्ली सकार को नोटिस दिया गया है। अदालत ने दिल्ली बार एसोसिएशन से भी जवाब मांगा है। साथ ही दिल्ली सरकार को भी नोटिस जारी किया। एसोसिएशन के सदस्यों से कहा कि इस बात को सुनिश्चित करें कि कल तक स्थिति सामान्य हो जाए। इस मामले पर कल 3 बजे होगी सुनवाई।


 

वहीं करीब 11 घंटे तक पुलिस मुख्‍यालय के सामने धरने पर बैठे दिल्‍ली पुलिस के जवान अधिकारियों के आश्‍वासन के बाद देर शाम वापस लौटे। दिल्ली में प्रदर्शनकारी पुलिसवालों की सभी मांगे मानी गई। दिल्ली पुलिस की तरफ से लिखित में आश्वासन दिया गया।

https://www.youtube.com/watch?v=dYE50QKQ3WY&t=217s

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply