Breaking News
Home / Uncategorized / UP में लॉकडाउन अपडेट; जानिए क्या है नए नियम

UP में लॉकडाउन अपडेट; जानिए क्या है नए नियम

Unlock 4 के मद्देनज़र UP में लागू Lockdown में ढील दी गयी। ऐसा करना राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए ज़रूरी भी था और अपेक्षित भी।

Coronavirus के ग्रामीण इलाक़ों में प्रसार को देखते हुए प्रशासन ने सभी के सहयोग की बात जारी रखी।

इसी बीच घोषणा की गयी कि उत्तर प्रदेश में शनिवार को लॉकडाउन अब खत्म होगा। अब केवल रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। बाजार सुबह 9 से रात 9 बजे तक खुलेंगे। अभी तक शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी की जा रही थी।

विकास की योजनाओं को रफ्तार देने के लिए यह फैसला किया गया है।

यह आदेश इसी सप्ताह से लागू हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में जो भी विकास की योजनाएं चल रही हैं उन्हें गति दी जाए।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को दिए गए निर्देश: 

  • इसके लिए कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण करें।
  • मुख्यमंत्री ने सभी मंडलायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि 50 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की समीक्षा करें।
  • स्कूल, कॉलेज व कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे लेकिन 21 सितंबर से 50 फीसदी टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ को विद्यालय में बुलाया जा सकता है।
  • इसके अलावा 21 सितंबर से शादी समारोह, अंत्योष्टि व अन्य धार्मिक, सामाजिक आयोजनों में 100 लोग शामिल हो सकेंगे।

About news

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com