Breaking News
Home / ताजा खबर / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:आज भाजपा में शामिल होंगे पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय,बसपा से दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:आज भाजपा में शामिल होंगे पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय,बसपा से दिया इस्तीफा

बसपा सरकार में ऊर्जा मंत्री और हाथरस के सादाबाद से विधायक रहे रामवीर उपाध्याय ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है।वहीं वह बसपा से निष्कासित होने के बाद भाजपा से अपरोक्ष रूप से जुड़े हुए थे।इसके अलावा उन्होंने हाथरस में पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय को भाजपा के सहयोग से जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाया था।

आपको बता दें कि रामवीर उपाध्याय ने राजनीति में अपनी दिशा बदल ली है और शनिवार को वह आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर भाजपा की औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण करेंगे।दरहसल बसपा सरकार में मुखर ब्राहमण चेहरा और ऊर्जा मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय ने हाथरस को छोड़कर आगरा में लोकसभा चुनाव के दौरान फतेहपुर सीकरी से दांव लगाया।वहीं उन्होंने फतेहपुर सीकरी से पत्नी सीमा उपाध्याय को सांसद बनवाया था

गौरतलब है कि सीमा उपाध्याय राज बब्बर को तब हराया था और उसी दौरान रामवीर उपाध्याय ने शास्त्रीपुरम में घर बनवाया था और तभी से उनका आगरा से नाता बना हुआ है और अब 25 साल तक बसपा में रहने के बाद जब इस्तीफा दिया तो वह नई पारी की शुरूआत भी आगरा से ही कर रहे हैं।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com