Breaking News
Home / ताजा खबर / उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में उतरेंगे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में उतरेंगे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मैनपुरी राजनीति केंद्र बना हुआ है।बता दें कि करहल विधानसभा सीट से सोमवार को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नामांकन दाखिल किया है।इसी बीच मैनपुरी में भाजपा के मंत्री और आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने नामांकन दाखिल किया है।आपको बता दें कि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

आपको बता दें कि सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के भटपुरा के मूल निवासी हैं।दरहसल उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के रूप में तैनात रहे बघेल 1989 में मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी सुरक्षा में शामिल हो गए थे।उस दौरान बघेल से प्रभावित मुलायम सिंह यादव ने उनको जलेसर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर 1998 में पहली बार चुनाव मैदान में उतारा था।

बता दें कि एसपी सिंह बघेल ने अपने पहले ही चुनाव में जीत दर्ज की थी और उसके बाद दो बार सांसद चुने गए थे।वहीं 2010 में बसपा ने उन्हें राज्यसभा में भेजा था और साथ ही राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी दी थी।जिसके बाद 2014 में फिरोजाबाद लोकसभा से सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव के सामने चुनाव लड़े, लेकिन चुनाव हार गए थे।

इस दौरान 2014 में मिली हार के बाद एसपी सिंह बघेल ने राज्यसभा से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली थी।भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।विधानसभा चुनाव 2017 में टूंडला सुरक्षित सीट से भाजपा विधायक बने थे और इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम में शामिल किया गया था।पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य विभाग संभाला था।

गौरतलब है कि 2017 के लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा आगरा लोकसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट दिया गया था।यहां से भी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शानदार जीत दर्ज की थी।वहीं बघेल को आगरा से सांसद रामशंकर कठेरिया का टिकट काटकर चुनाव लड़वाया गया था।फिलहाल अब केंद्रीय कैबिनेट में राज्यमंत्री बनाए गए हैं।

About P Pandey

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com