Breaking News
Home / ताजा खबर / योग रखे आपको स्वस्थ

योग रखे आपको स्वस्थ

यशस्वी गुप्ता की रिपोर्ट

योग काफी फायदेमंद है इसको करने से काफी बाीमारियों से बचा जा सकता है, और समय के साथ होने वाली दिक्कतें भी इससे प्रतिदिन अपनाने से दूर रहती हैं। यह खांसी, जुकाम, बुखार से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों को रोक सकता है। ये योगा करने के लिए आपको कहीं जाने की जरुरत नहीं है आप इसे घर बैठे ही कर सकते हैं।

योग के फायदे

योगा तनाव कम करता है, बीपी को नॉर्मल रखता है और भी कई बीमारियों से यह हमें कोसों दूर रखता है। योगा करने से हमें दर्द नहीं होता है।सिर दर्द, कमर दर्द, पीठ दर्द आदि कई प्रकार के रोगों से निजात पा सकते हैं। इसे करने का बहुत आसान उपाय है। हमें अपने मन को शांत रखना पड़ता है और अपना ध्यान लगाना पड़ता है। कई अलग-अलग प्रकार के योग मुद्राएं  होती  हैं और सबके अपने  अलग-अलग फायदे है।

कुछ मुख्य योग आसन

1 बाल आसन – बाल आसन से तनाव दूर होता है। शरीर को संतुलित और रक्त संचार को सामान्य को सामान्य बनाने के लिए इस आसन को किया जाता है।

2 नटराज आसन-  नटराज आसन फेंफड़ों की कार्यक्षमता मे वृद्धि करता है। इस योग से कंधे मजबूत होते हैं और साथ ही बाहें और पैर भी मजबूत होते हैं।

3 गोमुख आसन-  गोमुख आसन शरीर को सुडौल बनाने  वाला योग है। योग की इस मुद्रा को बैठकर किया जाता है।

4 हलासन –  हलासन के रोज अभ्यास से रीढ की हड्डियां लचीली रहती हैं।  यह आसन पेट के रोग, थॉयरॉइड, दमा, कफ एवं रक्त सम्बन्धी रोगों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

5 सुखासन बैठकर किया जाने वाला योग है। ये योग मन को शांति देता है। इस योग के दौरान नाक से सांस लेना और छोडंना होता है।

6 नमस्कार आसन किसी  भी आसन की शुरुआत में किया जाता है। यह काफी सरल है।

 

 

7 कोण आसन – यह बैठकर किया जाता है। कमर, रीढ़ की हड्डिया, छाती और कुल्हे इस योग मुद्रा  में विशेष रुप से भाग लेते है।

About News10India

Check Also

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में बिगुल फूंका कहा- अबकी बार 400 पार

भले लोकसभा चुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चुनावी रैलियों …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com