Breaking News
Home / ताजा खबर / गिरफ्तारी के बाद बोले योगेंद्र यादव, उप मुख्यमंत्री की रैली के दौरान कोरोना नहीं था क्या?

गिरफ्तारी के बाद बोले योगेंद्र यादव, उप मुख्यमंत्री की रैली के दौरान कोरोना नहीं था क्या?

स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि योगेंद्र यादव कृषि बिल को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करने हरियाणा से दिल्ली की ओर कूच कर रहे थे। तभी पुलिस ने सख्ताई बरतते हुए उन्हें गुरुग्राम के विलासपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ 50 से ज्यादा किसनों को भी हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया है।

वहीं गिरफ्तारी के बाद योगेंद्र यादव ने कहा,  मुझे कह रहे हैं कि मैं शांति भंग करा हूं, ये भी कहा जा रहा है कि Pandemic Act का उल्लंघन कर रहा हूं। किसानों पर पानी की बौछार की जा रही हैं, क्या इस देश में किसान होना अपराध है? रविवार को मेवात में हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की रैली थी तब कोरोना नहीं था क्या?” साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस महामारी के वक्त ही केंद्र सरकार ये तीन काले कानून पास किए जो बिल्कुल गलत है। इसलिए हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

बताते चलें कि कृषि कानूनों के खिलाफ छह राज्यों के 500 संगठनों से जुड़े किसान दिल्ली मार्च कर रहे हैं। लेकिन उन्हें दिल्ली आने से रोका जा रहा है। और इस प्रदर्शन का सबसे ज्यादा असर हरियाणा में देखने को मिल रहा है, जहां पंजाब और हरियाणा के किसानों को हरियाणा पुलिस किसी भी कीमत पर दिल्ली आने से रोक रही है। अंबाला में पंजाब-हरियाणा बॉर्डर के पास पंजाब के किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच झड़प की खबरें है।

About Sakhi Choudhary

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply