Breaking News
Home / ताजा खबर / देश के कई राज्यों में किसानों ने किया चक्का जाम, बेंगलुरु में प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश के कई राज्यों में किसानों ने किया चक्का जाम, बेंगलुरु में प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ  किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है. इसी कड़ी में से ही किसान आज देशभर में चक्का जाम भी कर रहे हैं. किसानों के इस चक्का जाम को कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने अपना  समर्थन दिया है.वहीं दिल्ली में चक्का जाम नहीं किया गया है. वहीं बेंगलुरु में येलहंका पुलिस स्टेशन के बाहर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया

आपको बता दें कि शनिवार को होने वाले इस चक्का जाम में कई राज्यों के किसान शांतिपूर्ण तरीके से तीन घंटे के लिए राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को रोकेंगे. ये  शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा. इसी मामले पर भाकेयू नेता राकेश टिकैत ने बताया था कि शनिवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं किया जाएगा.  लेकिन इन दोनों राज्यों के किसानों को किसी भी समय दिल्ली बुलाया जा सकता है.


बेंगलुरु में भी किसानों चक्का जाम कर रहे हैं. इसी बीच यहां के येलहंका पुलिस स्टेशन के बाहर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया है.

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस चक्का जाम का समर्थन करते हुए कहा कि,  अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है- ये तीन क़ानून सिर्फ़ किसान-मज़दूर के लिए ही नहीं, जनता व देश के लिए भी घातक हैं। पूर्ण समर्थन!

About Sakhi Choudhary

Check Also

मोदी सरकार का नारा लगाने वाली मुस्लिम महिला के साथ मारपीट मामले में केस दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर भाजपा का …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com