Breaking News
Home / ताजा खबर / बहनोई बना हैवान: साली के साथ किया दुष्कर्म, कैमरा में रिकॉर्ड किया वीडियो, करता था ब्लेकमेल

बहनोई बना हैवान: साली के साथ किया दुष्कर्म, कैमरा में रिकॉर्ड किया वीडियो, करता था ब्लेकमेल

दिल्ली: दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में बेहनोइ का साली के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है| बहनोई ने पीड़िता के बच्चों और पति पर तेज़ाब डालने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और fir उसे ब्लैकमेल करने लगा| अरोपी को पुलिस ने 22 सौ किलोमीटर बेंगलुरु से गिरफ्तार किया| पीड़िता ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज़ करवाया था जिसके बाद से अरुपी फरार था| आरोपी ने 2005 में पीड़िता पर तेज़ाब डाला था जिसके बाद उसे 7 साल की सज़ा हुई थी| जेल से बाहर निकलते ही वो दिल्ली आया कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया| पुलिस मामले की छानबीन में लगी है|

जिला पुलिस उपयुक्त समीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुल्तानपुरी इलाके की रहने वाली महिला ने 21 मार्च को थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज़ करवाई थी| पीड़िता ने साथ ही ये भी जानकारी दी थी की आरोपी उसका जीजा है| साल 2021 में आरोपी महिला के घर गया और उसके पति और बच्चों पर तेज़ाब डालने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया साथ ही वीडियोभी रिकॉर्ड किया और पीड़िता ओ ब्लैकमेल भी करने लगा| जब पानी सर से ऊपर चला गया तब पीड़िता ने सुल्तानपुरी थाने में इसकी शिकायत दर्ज़ करवाई|

जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि आरोपी से वो 2005 में कानपुर में मिली थी| आरोपी उसे परेशान करता था जिसका विरोध करने पर आरोपी ने उसपर तेज़ाब फेंक दिया था| जिसके बाद पीड़िता ने इस मामले कि शिकायत कानपुर के करनाल थाने में दर्ज़ करवाई| और अदालत ने उसे 7 साल कि सज़ा सुनाई| आरोपी जब जेल में था उस दौरान पीड़िता कि शादी होगयी और वो दिल्ली आकर रहने लगी| जैसे ही अरुपी कि सज़ा पूरी हुई वो पीड़िता को ढूंढ़ने लगा और ढूँढ़ते-ढूँढ़ते वो दिल्ली आ पहुंचा| 13 दिसंबर को उसने दुष्कर्म को अंजाम दिया| उसके बाद वो पीड़िता को अक्सर तंग करने लगा था|

ज़िलें की स्पेशल स्टाफ अजमेरी सिंह की देख-रेख में आरोपी की तलाश शुरू हुई जिसके बाद आरोपी को कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया|

About Ariba Naseem

https://news10india.com/

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply