Breaking News
Home / ज्योतिष / 30 मई राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

30 मई राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?


कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण मै आप सभी को दैनिक राशिफल नही हो पा रहा था, इसके लिए क्षमा चाहता हूं। आगे राशिफल जारी रखने का प्रयत्न करूंगा।
30/05/2021,रविवार।
ज्येष्ठ मास,कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
उत्तरायण, उत्तर गोल:,
ग्रीष्म ऋतु, पश्चिम काल:,

चतुर्थी तिथि दि 08:24 तक,
उपरांत पंचमी तिथि आरंभ।
उत्तराषाढ़ नक्षत्र रा 09:31 तक,
उपरांत श्रवण नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मकर राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:15,सूर्यास्त 06:45,
दिन का राहु काल – दि 10:20 से 01:44 तक।

आज -दग्ध तिथि दि 08:24 या., विपणि,विवाह:पंचम्ययां दि 08: 24उ.।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

मेष
मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा।

वृषभ
समय अनुकूल है। लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। उसका सदुपयोग करें।यात्रा सम्भव है।

मिथुन
आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रति दृढ़ता आज आपको कार्य में अनुकूल सफलता दिलवा सकती है। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग भी हैं। विरोध होगा।

कर्क
व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी।

सिंह
आज के दिन व्यस्त रहेंगे । जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। व्यव्सायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। घर परिवार में मांगलिक आयोजनों की संभावना है।

कन्या
अपने निजी जीवन पर भी ध्यान दें। सन्तान के रुखे व्यवहार के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। व्यापार में मन नहीं लगेगा। दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

तुला
आप की सफलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। साथ ही आज का दिन कई अनुभवों से युक्त रहेगा। निजी खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक
आपके प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें। दांपत्य जीवनसुखद रहेगा।

धनु
आज व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। कार्य व्यवसाय में सफलता के बीच दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक न करें, वरना मुसीबत खड़ी हो सकती है।

मकर
अपनी सोच को बदलें। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न से सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव की संभावना के बीच दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास न करें।

कुंभ
दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधरेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी।

मीन
आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट, उपहार मिलेगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए, अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

About News10indiapost

Check Also

24 जून 2023 का प्रेम और संबंध राशिफल

इन राशियों पर कामदेव की कृपा बरस सकती है। 24 जून के लिए मेष और …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com