Breaking News
Home / खेल / खिलाड़ी शहबाज नदीम को मिला डेब्यू का मौका, रांची टेस्ट में ये 11 खिलाड़ी उतरे मैदान पर

खिलाड़ी शहबाज नदीम को मिला डेब्यू का मौका, रांची टेस्ट में ये 11 खिलाड़ी उतरे मैदान पर

सेंट्रल डेस्क प्राची जैन:-  टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची के मैदान पर तीन मैच की सीरीज के आखिरी मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी है। कुलदीप यादव के चेटिल होने के बाद झारखंड के खिलाड़ी शहबाज नदीम को टीम में  शामिल किया गया

और आज वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना डेब्यू करेंगे। इसके साथ ही विराट सेना रांची के मैदान पर तीन स्पिनर के साथ उतरी है। इशांत शर्मा को इस मैच में अंतिम 11 में जगह नहीं मिली है। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों के साथ रांची में मेजबानों को धूल चटाने उतरी है भारतीय टीम।

ओपनर्स
भारतीय टीम की पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की स्टार ओपनिंग जोड़ी करेगी। रोहित के बल्ले से रनों की बरसात हो रही है। रोहित के जोड़ीदार मयंक अग्रवाल  ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया है।। रांची टेस्ट में पूरा देश चाहेगा कि दोनों दिवाली से पहले अपने बल्ले से धमाका करें।

मध्यक्रम 

नंबर तीन पर चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने पुणे टेस्ट में बेहतरीन 81 रनों की पारी खेली थी। पुजारा के बाद मिडिल ऑर्डर में कप्तान कोहली टीम की बल्लेबाजी की कमान संभालेंगे। कोहली के बाद टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे पर टीम को एक मजबूत स्कोर तक ले जाने की जिम्मेदारी होगी।

ऑलराउंडर

ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा सीरीज के आखिरी मैच में भी टीम में शामिल हैं। इस सीरीज में उन्होंने अपने हरफनमौला खेल से टीम में अपनी उपयोगिता साबित की है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची टेस्ट के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान) ऋद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव,शहबाज नदीम।

https://www.youtube.com/watch?v=5W9YjnwglAw

About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply