Breaking News
Home / ताजा खबर / विख्यात वैज्ञानिक के निधन पर पीएम मोदी ने जाहिर किया शोक

विख्यात वैज्ञानिक के निधन पर पीएम मोदी ने जाहिर किया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर अंतरिक्ष वैज्ञानिक और पद्म विभूषण से सम्मानित किए जा चुके रोड्डम नरसिम्हा के निधन पर दुख जाहिर किया है। विख्यात वैज्ञानिक के निधन पर शोक जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने ज्ञान और अनुसंधान की भारतीय परम्परा की श्रेष्ठता को साकार किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने ट्वीट करके नरसिम्हा के निधन पर शोक जाहिर किया। पीएम मोदी ने लिखा कि रोड्डम नरसिम्हा ने ज्ञान और अनुसंधान की भारतीय परम्परा की श्रेष्ठता को साकार किया। वो एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक थे और भारत की प्रगति के लिए विज्ञान और नवाचार की ताकत का लाभ उठाने को लेकर गंभीर थे। उनके निधन से दु:खी हूं। उनके परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

दरअसल प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान यानि IIS को लंबे वक्त तक अपनी सेवा देने वाले 87 वर्षीय वैज्ञानिक नरसिम्हा ने सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे कर्नाटक के बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। नरसिम्हा दिल संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। इससे पहले 2018 में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी हो चुका था।

नरसिम्हा के देश के चोटी के वैज्ञानिकों में शुमार किया जाता है। उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में ना सिर्फ कई अहम योगदान किए हैं बल्कि उनके योगदान के लिये 2013 में उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

About Sakhi Choudhary

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply