Breaking News
Home / मनोरंजन / मैडम तुसाद में इस मशहूर अभिनेत्री के बनेंगे 4 स्टेच्यू

मैडम तुसाद में इस मशहूर अभिनेत्री के बनेंगे 4 स्टेच्यू

सेन्ट्रल डेस्क, अरफा जावेद-  बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का मैडम तुसाद, न्यूयॉर्क में वैक्स स्टेच्यू स्थापित किया गया। इसके बाद उनके वैक्स स्टेच्यू को यूके, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के मैडम तुसाद में भी स्थापित किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है।

NEWS 10 INDIA की लेटेस्ट खबरें और अपडेट्स जानने के लिए आप हमारे FACEBOOK पेज को लाइक करना ना भूलें। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें ।

Facebook

NEWS 10 INDIA की खबरों को और अधिक विस्तार से जानने के लिए अब आप हमें Twitter पर भी फॉलो कर सकते है । क्लिक करें नीचे दिए लिंक पर ।

Twitter

 

दरअसल, 7 फरवरी को न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद में प्रियंका चोपड़ा के वैक्स स्टेच्यू का अनावरण किया गया। प्रियंका ने इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि उनका स्टेच्यू यूके, ऑस्ट्रेलिया और एशिया में जल्द आ रहा है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा दुनिया की पहली महिला हैं, जिनके मैडम तुसाद में 4 वैक्स स्टेच्यू लगेंगे। वैक्स स्टेच्यू की रेस में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस व्हिटनी ह्यूस्टन को पछाड़ दिया है। व्हिटनी ह्यूस्टन के मैडम तुसाद में तीन स्टेच्यू हैं, जबकि प्रियंका के चार स्टेच्यू हो जाएंगे।

 

 

प्रियंका चोपड़ा कुछ समय से लगातार सुर्खियों में हैं। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ जोधपुर में शादी की थी। बता दें कि प्रियंका अपने पहले सॉन्ग इन माई सिटी के ज़रिए अमेरिका में काफी फेमस हो गईं थीं। इसके बाद उन्होंने टीवी सीरीज़ क्वांटिको में भी काम किया था।

https://www.youtube.com/watch?v=HHSlkw3WTCM

 

About News10India

Check Also

Death Duty के नाम पर ट्रस्टियों ने दरभंगा राज के महल-गहने बेच दिए ! जानिए पूरी कहानी

क्या आप जानते हैं कि साल 1985 से पहले जब किसी धनी व्यक्ति, राजा या …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com