सेंन्ट्रल डेस्क, साहुल पाण्डेय: पुलवामा हमले के बाद से ही क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धु लगातार देश के लोगों के निशाने पर है। कपिल के शो से बाहर किए जाने के बाद उन्हें अब पंजाब सरकार के केबिनेट से भी निकाले को लेकर लोग सोशल मीडिया पर मुहिम चला रहे हैं। वहीं अब लोगों के निशाने पर खेल जगत की एक और स्टार आ गई हैं। ये स्टार कोई और नहीं है बल्कि टेनिस स्टार सानिया मिर्जा है।
We stand united 🕯 #PulwamaAttack pic.twitter.com/Cmeij5X1On
— Sania Mirza (@MirzaSania) February 17, 2019
सानिया मिर्जा ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट किया है जिसे लेकर लोग उन्हें अपने निशाने पर ले रहे है। दरअसल सानिया मिर्जा ने एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने एक स्क्रिनशॉट पोस्ट किया हैं। सानिया ने लिखा है वी स्टैंड यूनाइट। सानिया के इस पोस्ट में आम लोगों को निशाने पर लेते हुए लिखा है कि उन जैसी स्टार से लोग अपेक्षा करते हैं कि वे पुलवामा अटैक जेसे मामलो पर बोलें। लेकिन क्या अगर वे सोशल मीडिया पर नहीं लिखेंगी तो इसका मतलब ये होता है कि उन्हें जवानों के मरने का दु:ख नहीं होगा। अगर ऐसा है तो गलत है। उन्होंने आगे लिखा कि यह जरुरी नहीं की वे अपनी संवेदना सोशल मीडिया पर लिखकर ही जाहिर करें।
उन्होंने कहा कि दुनिया में आतंक के लिए कोई जगह नहीं है। सीआरपीएफ जवानों को असली हिरो बताते हुए उन्होंने ट्रोल्स पर हमला बोलते हुए लिखा कि ट्रोल्स करने के बजाए कोई काम करे जिससे अपने देश की सेवा की जा सके। लेकिन सानिया के यह पोस्ट लोगों को पसंद नहीं आया और उन्हें लोग ट्रोल करने लगें। लेकिन वहीं सानिया को पाकिस्तानी फॉलोवरों का सपोर्ट भी मिल रहा है।