Breaking News
Home / ताजा खबर / हाथ में चोट लगने के बाद रणबीर को संभालती दिखीं आलिया, एयरपोर्ट पर स्पॉट हआ कपल

हाथ में चोट लगने के बाद रणबीर को संभालती दिखीं आलिया, एयरपोर्ट पर स्पॉट हआ कपल

सेंट्रल डेस्क प्राची जैन:  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों जल्द ही बड़े पर्दे पर साथ में नजर आने वाले हैं। दोनों के बीच केमेस्ट्री देखते ही बनती है। एक बार फिर रणबीर और आलिया साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए।

रणबीर और आलिया साथ में मुंबई से चंडीगढ़ रवाना हुए। तस्वीर देख रणबीर कपूर के फैंस जरूर परेशान हो जाएंगे। उनके हाथ में चोट लगी है। उन्होंने अपने हाथ को आर्म स्लिंग से सहारा दिया हुआ है।


 

वीकेंड पर रणबीर अक्सर फुटबॉल खेलते देखे गए हैं। ये चोट उन्हें उसी दौरान लगी। रणबीर को चोट लगने की वजह से उनके साथी ने उनका सामान पकड़ा है। वहीं आलिया भी अपना सूटकेस और बैग पकड़े नजर आईं। लुक्स की बात करें तो रणबीर ने ब्लैक फुल टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी है जबकि आलिया ने व्हाइट पैंट के साथ ब्लू कलर की शर्ट कैरी की।

बता दें कि आलिया इन दिनों रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया है लेकिन जिस तरह से दोनों के बीच नजदीकियां देखी गई हैं उसके बाद ये छुपी हुई बात नहीं है। आलिया फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। ये आलिया और रणबीर की साथ में पहली फिल्म है।


 

यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, फिल्म में शाहरुख का गेस्ट अपीयरेंस होगा। शाहरुख का यह किरदार रणबीर के सफर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। किंग खान ने फिल्म के अपने हिस्से की शूटिंग के लिए तारीख दे दी है। वह इस साल के खत्म होने से पहले ही शूटिंग पूरी कर लेंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=z9UKtwrTHRM&t=2s

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com