Breaking News
Home / दिल्ली - एनसीआर / पूर्वांचल दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष बनाए गए अमरनाथ झा, उत्तरी पश्चिमी लोकसभा के प्रभारी भी

पूर्वांचल दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष बनाए गए अमरनाथ झा, उत्तरी पश्चिमी लोकसभा के प्रभारी भी

News desk

अमरनाथ झा को पूर्वांचल दिल्ली प्रदेश का उपाध्यक्ष एवं उत्तर पश्चिमी लोकसभा का चुनाव प्रभारी बनाया गया। सोमवार को मैथिल समाज के प्रतिनिधियों के साथ मनोज तिवारी ने मुलाकात की। इस मौके पर केशव झा, सुनीत ठाकुर, बिष्णु पाठक, हेमंत झा समेत कई लोग मौजूद रहे। अमरनाथ झा मैथिली साहित्य महासभा के अध्यक्ष भी हैं। मिथिला-मैथिली आंदोलन से जुड़े हुए हैं।

मधुबनी के अंधराठाढ़ी गांव के रहने वाले हैं और इसके साथ ही दिल्ली में कारोबारी हैं। पूर्वांचल दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि अमरनाथ झा को ये जिम्मेदारी सौंपने से भाजपा का मिशन 2019 और मजबूत होगा। अमरनाथ झा पूर्व में भी पूर्वांचल भाजपा से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा अमरनाथ झा कि मैथिल वोटरों में भी अच्छी खासी पकड़ है।amarnath jha

हम आपको बता दें कि दिल्ली में मैथिल वोटरों की आबादी लाखों में है। अगर बात दिल्ली के आगामी चुनाव की करें तो मैथिल वोटर निर्णायक भूमिका में होंगे। माना जा रहा है कि मैथिल वोटरो को लुभाने के लिए भाजपा ने अमरनाथ झा को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा अमरनाथ झा को उत्तर पश्चिम लोकसभा का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया है

उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में निम्नलिखित दिल्ली विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं:

नरेला
बादली
रिठाला
बवाना
मुंडका
किराड़ी
सुलतान पुर माजरा
नांगलोई जाट
मंगोल पुरी
रोहिणी

About News10India

Check Also

भाजपा की ‘ट्रैक्टर रैली’ बनी आकर्षण का केंद्र

सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर और हजारों की संख्या में किसान भाइयों को …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com