Breaking News
Home / ताजा खबर / आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री ने बनाया एक अलग पहचान : जानिए ?

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री ने बनाया एक अलग पहचान : जानिए ?

आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनावों में एतिहासिक जीत दर्ज करने वाले जगन मोहन रेड्डी ने सत्ता में बिल्कुल अनोखा फार्मूला पेश किया है। वाईएसआर कांग्रेस की कैबिनेट में 5-5 डिप्टी सीएम होंगे। संभवतः ऐसा पहली बार होने जा रहा है।

आपको बता दें कि 40 साल के जगमोहन आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के बेटे हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में चंद्रबाबू नायडू को हराया था।  चुनाव ने वाईएसआर कांग्रेस ने 175 में से 151 सीटों पर अपने नाम की जबकि राज्य में लोकसभा की 25 में से 22 सीटें भी जीते।

Image result for jagmohan reddi CHANDRA BABU NAIYDU

 

उन्होंने एक अहम कदम उठाया है जो कि आज से पहले ऐसा नहीं किया गया। जगन मोहन रेड्डी की कैबिनेट में 25 सदस्य होंगे, जिनमें 5 उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे।  भारत के सियासी इतिहास में संभवत: ऐसा पहली बार ही होगा जब सरकार में 5 उपमुख्यमंत्री हो।

Image result for jagmohan reddi

 

कैबिनेट में गठित नए मंत्री शनिवार को शपथ लेंगे। जगन मोहन ने 5 डिप्टी सीएम का फार्मूला राज्य में सभी वर्गों और जातियों संतुलन के आधार पर किया है। इन पांचों में एक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय से होगा।

 

About News10India

Check Also

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में बिगुल फूंका कहा- अबकी बार 400 पार

भले लोकसभा चुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चुनावी रैलियों …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com