Breaking News
Home / ताजा खबर / अरविंद केजरीवाल ने किया यात्रा का नेतृत्व, चंडीगढ़ निगम चुनाव में जीत के लिए कहा धन्यवाद

अरविंद केजरीवाल ने किया यात्रा का नेतृत्व, चंडीगढ़ निगम चुनाव में जीत के लिए कहा धन्यवाद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को चंडीगढ़ और नगर निगम चुनाव में मिली शानदार जीत के लिए लोगों को शुक्रिया करने के लिए अरोमा लाइट प्वाइंट से विजय यात्रा की शुरुआत की। उनके स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाए गए थे।  

अरविंद केजरीवाल ने किया यात्रा का नेतृत्व, चंडीगढ़ निगम चुनाव में जीत के लिए कहा धन्यवाद

विजय यात्रा के लिए पार्टी के झंडे और बैनर से लैस कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। एक गाड़ी को सजाया गया था, जिस पर थैंक्यू चंडीगढ़ लिखा था और अरविंद केजरीवाल की तस्वीर है। विजय यात्रा अरोमा लाइट प्वाइंट से 22 और 23 के लाइट प्वाइंट तक गई। इस यात्रा में आम आदमी पार्टी के सभी विजेता पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए।

तेज हुई जोड़तोड़ की राजनीति

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने से जोड़तोड़ की राजनीति तेज हो गई है। इसकी गूंज दिल्ली तक पहुंची है, इसलिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ आ रहे हैं। पार्षदों को तोड़ने की कोशिश का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने प्रेसवार्ता कर अपने पार्षदों को कैमरे की निगरानी में रख दिया है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा: गृह विभाग लिए जाने की बात पर नाराज हो गए थे अनिल विज, कर दी थी इस्तीफे की पेशकश

साथ ही उनके भी फोन रिकॉर्डिंग पर लगा दिए हैं। इस मामले में मंगलवार को भी मोहाली में पार्टी के सभी पार्षदों के साथ बैठक करके स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी व्यक्ति शपथ लेने तक किसी अनजान व्यक्ति से नहीं मिलेगा। अब अरविंद केजरीवाल आप का मेयर बनाने और बहुमत का आंकड़ा पाने के लिए अपनी बिसात तैयार करेंगे। 

मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के बाद हमारे पार्षदों को खरीदने का प्रयास कर रही है। तीन पार्षदों को सोमवार को दिन ढलने के बाद फोन कर भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया गया। इसमें एक पार्षद को 75 लाख और दो पार्षदों को 50-50 लाख का ऑफर आया था। 

यह भी पढ़ें: कानपूर: एक माह पहले ही रची थी पीएम की कानपुर रैली के दौरान हिंसा फैलाने की साजिश

चंडीगढ़ निगम की अंतिम बैठक 


इस साल की निगम सदन की अंतिम बैठक गुरुवार को हुई। इसमें 26 पार्षद और 9 मनोनीत पार्षद शामिल हुई। 26 में से केवल 4 पार्षदों को दोबारा सदन में बैठने का मौका मिलेगा। शेष पार्षद नए होंगे। वहीं इस बार पार्षदों की संख्या भी 26 से बढ़कर 35 होगी। सदन की बैठक में गुरुवार को कोई मुद्दा नहीं हुआ। केवल आपसी मेलजोल ही हुआ। 

About News Desk

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com