Breaking News
Home / ताजा खबर / बेंगलुरु की सड़को पर दिखा ‘अंतरिक्ष यात्री ‘लोगो ने बनाया वीडियो

बेंगलुरु की सड़को पर दिखा ‘अंतरिक्ष यात्री ‘लोगो ने बनाया वीडियो

यह खबर सुनकर आप चौक जाएंगे क्या अंतरिक्ष यात्री को जमीन पर चलते देखा जा सकता है। दरसअल कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के यशवंतपुर में एक अंतरिक्ष यात्री को ठीक उसी तरह जमीन पर चलते हुए देखा गया जैसे एक अंतरिक्ष यात्री चांद की जमीन पर चलता है, मानो वह वास्तव में चांद की उबड़- खाबड़ और गढ्ढो से भरी सतह पर चल रहा हो।


अगर अब आप सोच रहे होंगे यह कैसे संभव है तो यह मशहूर आर्टिटिस्ट बादल नानजुंदास्वामी का नया आर्टवर्क था, जिसके जरिए वह बेंगलुरु में सड़कों की बदहाली दिखाने की कोशिश कर रहे थे। स्‍थानीय नागरिक इसे काफी पसंद कर रहे हैं और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि एक्टिविस्ट और कलाकार बादल नानजुंदास्‍वामी को इसी तरह की नागरिक समस्याओं की ओर सरकार और अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए जाना जाता है, अपने अनोखे कला कार्यों के साथ फिर से लाइम लाइट में हैं। बादल ने इस क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा को इस अनोखे तरीके से दिखाने का फैसला किया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस अनूठी कला अधिनियम ने बीबीएमपी के अधिकारियों पर बहुत दबाव बनाया है। अब यह देखना बाकी है कि सड़कों की मरम्मत के लिए अधिकारी कितनी जल्दी एक्शन लेते हैं।

WRITTEN BY- RISHU TOMAR


About News10India

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply