Breaking News
Home / ताजा खबर / Bihar Crime: जमुई में शादी- शुदा जोड़े को गोली मार कर हत्या

Bihar Crime: जमुई में शादी- शुदा जोड़े को गोली मार कर हत्या

बिहार में अपराध की घटना कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। जमुई में बदमाशो ने घर में घुसकर शादी- शुदा जोड़े की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसके अलावा हत्यारों ने किमती समान भी लूटा हैं। दोनों की स्थिति गंभीर हैं, दोनों को PMCH रेफर कर दिया गया है ताकि उनका बेहतर इलाज हो सके।

घटना शुक्रवार शाम, खैरा थाना क्षेत्र के धोवघट गाँव की बताई जा रहीं हैं। देर शाम जब पति-पत्नी घर में खाना खा रहे थे। तभी कुछ बदमाश घर में घुसे और लूटपाट करने लगे। पति-पत्नी ने रोकने की कोशिश कि तो बदमाशों ने उन्हे गोली मार दी और उन बदमाशों ने घर से सारा कैश, किमती सामान और ज्वेलरी भी लूट ली। घटना के बाद इलाके में तहलका मच गया। स्थानीय लोगो की भीड़ जमा हो गयी। आसपास के लोगों ने घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती करवाया।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो घायल दंपति का नाम विशाल सिंह जिनकी उम्र 38 वर्ष और नीलम देवी जिनकी उम्र 30 वर्ष है। पड़ोस के कुनकुन सिंह ने 8 वर्षीय बेटे की ह्त्या का आरोप विशाल के सनकी भाई पर लगाया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई सालों से कहासुनी चली आ रही हैं।

By: निधि सिंह

About News Desk

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com