Breaking News
Home / अंतरिक्ष / क्रैश हो गया रूस का सपना और लूना

क्रैश हो गया रूस का सपना और लूना

रूस के चन्दा मामा के पास जाने के सपने को बड़ा झटका लगा हैं।  रविवार को रूस का लूना-25 स्पेसक्राफ्ट चांद की सतह पर उतरने से पहले क्रैश हो गया। आप को बता दें, पांच दशक के बाद रूस ने चंद्रमा पर जाने के लिए मून मिशन लॉन्च किया था, जिसे 14 अगस्त को लॉन्च किया गए था। लूना-25 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने का लक्ष्य था।

जानकारी के अनुसार लूना-25 अपने साथ एक लैंडर लेकर गया था और 19 अगस्त को रूस ने लूना-25 के जरिए भेजी गई तस्वीर को शेयर की। और बताया था कि यह फोटो जीमन क्रेटर की तस्वीर है।

आप को बता दें, रूस अपने आगामी मून मिशन यानी लूना-26, 27 और 28 पर काम कर रहा है, लेकिन उम्मीद है कि रूस के आगमी अंतरिक्ष मिशन में कुछ देरी होगी रूसी अंतरिक्ष कार्यक्रम आर्थिक और तकनीकी रूप से संघर्ष कर रहा है। 

About News Desk

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply