Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड / स्मृति ईरानी को जन्मदिन पर सीएम योगी की बधाई, कहा- जनता की सेवा करती रहें।

स्मृति ईरानी को जन्मदिन पर सीएम योगी की बधाई, कहा- जनता की सेवा करती रहें।

भारत सरकार में मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें शुभकामनाएं दी। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि अमेठी की लोकप्रिय सांसद, ओजस्वी वक्ता मा. केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों एवं राष्ट्र निर्माण तथा जन उत्थान के कार्यों में सतत गतिशील रहें।

बता दें कि स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, जिसके बाद उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में भी खूब नाम कमाया। इसके बाद उन्होंने राजनीति की दुनिया में नाम कमाया है और मोदी सरकार में कई अहम मंत्रालय संभाल चुकी हैं।

स्मृति ईरानी ने साल 1998 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भागीदारी की थी। जहाँ वो फाइनल तक पहुंचीं थी।  साल 2004 में ईरानी ने चांदनी चौक सीट से कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार कपिल सिब्बल के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था। ईरानी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कपड़ा मंत्री के पद पर कैबिनेट में शामिल किया गया। इस बार उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी लोकसभा सीट पर हराया था।

About Sakhi Choudhary

Check Also

दिल्ली में सपा-आप का नया सियासी गठबंधन: अखिलेश-केजरीवाल की संयुक्त रैली से बदलेंगे चुनावी समीकरण

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार समाजवादी पार्टी …

Leave a Reply