Breaking News
Home / ताजा खबर / क्रिसमस के रंग में रंगी साइबर सिटी

क्रिसमस के रंग में रंगी साइबर सिटी

गुरुग्राम : साइबर सिटीमें क्रिसमस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। एमजी रोड स्थित सभी माल को क्रिसमस की थीम पर सजाया गया है। यहां आने वालों का स्वागत सेंटा क्लाज के द्वारा किया जा रहा है। वहीं एंबियंस माल और सोहना रोड स्थित माल में भी ऐसा ही नजारा दिख रहा है। माल के आकर्षक दृश्य को देखकर ग्राहक काफी उत्साहित हैं।

 वहीं शहर के सभी बाजारों में भी क्रिसमस की रौनक साफ दिखाई दे रही है। दुकानों पर क्रिसमस से संबंधित सामान की बिक्री शुरू हो गई है।बच्चों में इसे लेकर सबसे अधिक क्रेज दिखाई दे रहा है। मॉल्स में कार्निवल का माहौल बना हुआ है। क्रिसमस को यादगार बनाने के लिए मॉल्स, गिरिजाघरों और घरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

क्रिसमस के रंग में रंगी साइबर सिटी

गुरुग्राम के मुख्य बाजार जिसे सदर बाजार के नाम से जाना जाता हैं सदर बाजार और ट्रंक मार्केट में क्रिसमस के आइटमों की मांग सबसे अधिक है। यहां बच्चों से लेकर बड़ों तक की ओर से खूब खरीदारी की जा रही है। बाजार के कारोबारी रमेश कुमार का कहना है कि सोमवार से बाजार में क्रिसमस की खरीदारी और जोर पकड़ेगी। लोगों द्वारा घरों को सजाने के लिए क्रिसमस ट्री, क्रिसमस बाल और स्टार सहित अन्य वस्तुओं की बिक्री हो रही है। 

एमजीएफ मेट्रोपालिटी माल को खूब सजाया जा रहा है। कारोबारियों का कहना है कि अपनी सजावट के कारण यह माल अधिक से अधिक लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यहां आ रहे अधिकतर लोग खरीदारी कर रही हैं। वहीं सेंट्रल माल, सहारा माल तथा एंबियंस माल को बड़े क्रिसमस ट्री से सजाया गया है। माल परिसर को स्टार तथा बाल से भी सजाया गया है।

यह भी पढ़ें: बिहार में पैर पसारते कोरोना की जहां शादी समारोह से लौटी महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी।

सदर बाजार के कारोबारी विकास सिगला का कहना है कि सेंटा के ड्रेस की मांग काफी है। बाजार में अच्छी गुणवत्ता के क्रिसमस ट्री 125 से 6,000 रुपये तक में क्रिसमस ट्री उपलब्ध है। बाजारों में स्थित गिफ्ट गैलरियों में क्रिसमस से जुड़ी चीजें सबसे अधिक खरीदी जा रही हैं। सेक्टर-31 मार्केट और सेक्टर-14 स्थित मार्केट में क्रिसमस को लेकर भी खूब खरीदारी हो रही है।

क्रिसमस ट्री की है इम्पॉटेंस

ईसाई धर्म के जानकार सैमुअल आशीष जैकब के अनुसार, क्रिसमस ट्री का धार्मिक महत्व है।

जब यीशू का जन्म हुआ तो उनके माता-पिता को बधाई देने पहुंचे देवताओं ने उन्हें एक सदाबहार फर को सितारों में सजाकर दिया।

उसी दिन से हर साल सदाबहार फर के पेड़ को क्रिसमस ट्री के प्रतीक के रूप में सजाया जाता है। इसे सजाने की परंपरा जर्मनी में 10वीं शताब्दी में शुरू हुई। इसकी शुरुआत करने वाला पहला व्यक्ति बोनिफेंस टुयो अंग्रेज धर्म प्रचारक था।

चर्च में होंगे प्रोग्राम

सभी के सभी चर्चों में मंगलवार को मिड नाइड सर्विस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रात 11 बजे आरंभ हो जाएगा। वहीं 25 दिसंबर को क्रिसमस डे फर्स्ट सर्विस सुबह 8:30 बजे से और क्रिसमस डे सेकेंड सर्विस सुबह 10 बजे शुरू होगी।

इन केकों की है अधिक डिमांड

चॉकलेट, चॉकलेट पुडिंग विद आमंड, मैदा-वनिला, क्रिसमस स्पेशल प्लम, मिल्क मेड-कोको, डिलिशियत, क्रीमी स्ट्रॉबेरी, एप्पल, ऑरेंज आदि।

ऐसे ही अन्य खबरों के लिए जुड़े रहिए, News10India.com के साथ।

About News Desk

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com