Breaking News
Home / ताजा खबर / RSS में बड़ा बदलाव, दत्तात्रेय होसबोले बने नए सरकार्यवाह

RSS में बड़ा बदलाव, दत्तात्रेय होसबोले बने नए सरकार्यवाह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। दत्तात्रेय होसबोले को संघ के नए सरकार्यवाह की जिम्मेदारी सौंपी गई है। होसबोले अब भैयाजी जोशी की जगह ये जिम्मेदारी संभालेंगे। भैयाजी जोशी इस पद पर पिछले करीब 12 साल से काम कर रहे थे। होसबोले को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में नया सरकार्यवाह बनाने का फैसला हुआ है। दरअसल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बड़े बदलाव को लेकर लंबे वक्त से कयासों का दौर चल रहा था। इसी बीच इस अहम फैसले का ऐलान किया गया है।

खास बात ये कि संघ के संघठन में चुनाव को लेकर आज तक कभी भी वोटिंग की नौबत नहीं आई है। हर बार सरकार्यवाह का चुनाव निर्विरोध ही हुआ है। इस बार के चुनाव में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दत्तात्रेय होसबले के नाम पर संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने मुहर लगा दी।

दत्तात्रेय होसबोले के बारे में जानिए—
दत्तात्रेय होसबोले कर्नाटक के शिमोगा के रहने वाले हैं।
दत्तात्रेय होसबोले 1973 में आरएसएस के संपर्क में आए।
बेंगलुरु यूनिवर्सिटी से इंग्लिश में MA की डिग्री ली है।
दत्तात्रेय होसबले ABVP कर्नाटक के प्रदेश संगठन मंत्री रहे।
ABVP के राष्ट्रीय मंत्री और सह संगठन मंत्री का भी काम संभाला।
करीब 2 दशकों तक ABVP के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रह चुके हैं।
2002-03 में संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख बनाये गए।
दत्तात्रेय होसबोले 2009 से सह सर कार्यवाह के पद पर थे।

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com