Breaking News
Home / ताजा खबर / अमेरिका में दिवाली का जश्न शुरू, ट्रंप व्हाइट हाउस में गुरुवार को मनाएंगे दिवाली
A view of the North Portico of the White House, Wednesday June 14, 2017 in Washington D.C. (Official White House Photo by Joyce N. Boghosian)

अमेरिका में दिवाली का जश्न शुरू, ट्रंप व्हाइट हाउस में गुरुवार को मनाएंगे दिवाली

सेंट्रल डेस्क सिमरन गुप्ता:-  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को व्हाइट हाउस में दिवाली का जश्न मनाएंगे। यह आयोजन भारत में दीपोत्सव मनाए जाने से तीन दिन पहले ही किया जा रहा है।  व्हाइट हाउस में ट्रंप तीसरी बार दिवाली का जश्न मनाने जा रहे हैं। इस परंपरा की शुरुआत उनके पूर्ववर्ती बराक ओबामा ने 2009 में की थी। व्हाइट हाउस के मुताबिक ट्रंप दीप जलाने की रस्म के साथ गुरुवार को दिवाली मनाएंगे। आयोजन संबंधी अन्य ब्योरे फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।


 

2017 में ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपने ओवल कार्यालय में पहली बार दिवाली मनाई थी। इस दौरान उनके प्रशासन के सदस्य और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं का एक विशिष्ट समूह मौजूद था। पिछले साल ट्रंप ने अमेरिका के लिए भारत के तत्कालीन राजदूत नवतेज सिंह सरना को दिवाली आयोजन के लिए आमंत्रित किया था।


 

इस बीच अमेरिका में दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबोट ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ शनिवार को दिवाली मनाई। उन्होंने ट्वीट किया कि हमने गर्वनर मेंशन में दीप जलाए। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टेक्सास दौरे की चर्चा की। हमने अंधेरे पर रोशनी की जीत का जश्न मनाया।

https://www.youtube.com/watch?v=CYP4rCgpRmM

About News10India

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com