Breaking News
Home / ताजा खबर / बाढ़ के कहर से कर्नाटक सहित देश के कई राज्यों में जन-जीवन अस्तव्यस्त ,250 से ज्यादा की मौत

बाढ़ के कहर से कर्नाटक सहित देश के कई राज्यों में जन-जीवन अस्तव्यस्त ,250 से ज्यादा की मौत

अगस्त का महीना भी आधा बीत चुका है। मगर बाढ़ का कहर ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है। देश के कई राज्य बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए. जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो चुका है। स्थिति को संभाल पाने में तमाम योजनाए नाकाम साबित हो रही है।

 

दक्षिण भारत के केरल कर्नाटक, पक्षिम भारत के महाराष्ट्र , मध्य भारत की बाढ़ ने ढाई सौ से ज्यादा लोगो की जान ले ली है। करीब 50 लोग अब भी लापता है। सैकड़ो लोगो के लिए राहत शिवर बनाये गए है, जिसमे लाखों लोगो ने शरण ली है। बाढ़ से लाखों एकड़ में फैली फसल तबाह हो गई है। इस पुरे इलाके में NDRF की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। कर्नाटक के कुछ जिलों में अब हालत बदतर है बाढ़ की बजह से इस राज्यों के कई गांव पूरी तरह मुख्यधारा से कट गए है। कर्नाटक में बाढ़ से मृतकों की संख्या 65 पहुंची चुकी है, तो वही दूसरे राज्य की स्थिति भी यही है।

 

भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत कई जिलों में अगले चार घंटो में भारी बारिश की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश में बारिश का कहर जारी है , बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। मध्य प्रदेश में हो रही बारिश के बाद कई क्षेत्र जलमग्न हो गए है। प्रदेश के कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात है। जिससे लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है तो वही दूसरी ओर मौसम विभाग से लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है कि भारी बारिश की संभावना हो सकती है।

About News10India

Check Also

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में बिगुल फूंका कहा- अबकी बार 400 पार

भले लोकसभा चुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन चुनावी रैलियों …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com