Breaking News
Home / उपकरण / अगर लगाई है वैक्सीन तो मिलेगा मुफ्त राशन

अगर लगाई है वैक्सीन तो मिलेगा मुफ्त राशन

जी हां यह खुशखबरी आपके लिए ही है, अगर आप ने लगाई है वैक्सीन तो मिल सकता है आपको मुफ्त राशन जानिए क्या है यह योजना

जैसा कि हम सभी जानते हैं को-वैक्सीन लेने के बाद लोग बीमार पड़ जाते हैं। जिस वजह से बहुत लोग अभी तक दहशत में हैं और वैक्सीन लेना ही नहीं चाहते हैं।

इस वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए बिहार के गया में एक नई पहल शुरू की गई है। बिहार के गया के कई एनजीओ ने उन सभी गांव में मुफ्त राशन वितरण किया है जहां पर 100% लोग वैक्सीनेटेड हैं।
एनजीओ द्वारा की गई इस पहल से बहुत हद तक फायदा हुआ है। कई लोग वैक्सीन लगवाने के लिए राजी हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को 5 लाख 89 हजार लोगों ने वैक्सीन लगवाया।
एनजीओ के एक समाजसेवी ने बताया कि हम एक लाख लोगों को जागरूक कर चुके हैं। समाजसेवी ने कहा, ‘अब तक हमने 12,000 लोगों को राशन सामग्री दी है। हम 1 लाख लोगों को जागरूक कर चुके हैं।’

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार में बुधवार को 5 लाख 89 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। कोविन पोर्टल पर रात 8.30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार इतने लोगों को टीका लगा है। टीकाकरण के लिए राज्य में बुधवार को 3433 सेंटर बनाए गए थे। इस टीकाकरण के अभियान में बिहार पूरे देश में तीसरे स्थान पर रहा। वहीं पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश है जहां 7.37 लाख को टीका लगा, जबकि दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश रहा, जहां 5.91 लाख लोगों को टीका लगा है।

बिहार में सबसे अधिक आंकड़ा समस्तीपुरका है जहां 40 हजार 567 लोगों को टीका लगाया गया है। दूसरे स्थान पर पूर्वी चंपारण है, जहां 34 हजार 812 लोगों को टीका लगा है। पटना चौथे स्थान पर रहा। यहां 33 हजार से अधिक लोगों को टीका लगा है। 10 जिलों में 20 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। 14 अन्य जिलों में 10 हजार से अधिक लोगों को टीका लगा है।

वहीं सबसे कम शिवहर में 3524 लोगों को टीका लगा है। राज्य में अब कुल 3 करोड़ 14 लाख 78 हजार 411 लोगों का टीका लग चुका है। इनमें 2 करोड़ 64 लाख 46 हजार 204 लोगों को पहला डोज और 51 लाख 32 हजार 207 लोगों को दूसरी डोज लगी है।

About news

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com