Breaking News
Home / ताजा खबर / दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर गुरुवार शाम से हो सकती है बारिश

दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर गुरुवार शाम से हो सकती है बारिश

भारत की राजधानी में पिछले कुछ दिनों से तापमान आसमान छूता दिख रहा है। जिसकी वजह से दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। तापमान इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग पसीना पहुंचने को मजबूर हो गए हैं।

भारत की राजधानी में पिछले कुछ दिनों से तापमान कुछ दिनों पहले लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली का तापमान न्यूनतम बना हुआ था और सभी दिल्लीवासी झुलसाने वाली की गर्मी से दूर थे। लेकिन रविवार से अचानक बदले मौसम ने दिल्ली का तापमान 38 डिग्री तक पहुंचा दिया है। बढ़ते तापमान ने दिल्लीवासियों का जीना दूभर कर दिया है। चिलचिलाती धूप और काम का प्रेशर लोग हैंडल नहीं कर पा रहे हैं।

इसी बीच मौसम विभाग ने एक अंदेशा जारी किया है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गुरुवार की शाम से मौसम में बदलाव हो सकता है। कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिलेगी जिसके बाद दिल्ली वाले जल्द ही राहत की सांस ले पाएंगे।

बता दे कि सावन के मौसम में ऐसे ऐसी गर्मी और ऐसा तापमान बहुत कम ही देखने को मिलता है। दिल्ली में अचानक बढ़े इस तापमान की वजह है कई दिनों से बारिश का ना होना। लेकिन मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जल्दी दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हवा अपनी दिशा बदलेगी और राजस्थान की ओर से आने वाली सूखी और गर्म हवाओं की बजाय नमी भरी पूर्वी हवाएं चलना शुरू होंगी। शाम के समय बादल छाने, कहीं-कहीं पर छिटपुट बारिश और गरज चमक की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है। जबकि, शुक्रवार, शनिवार और रविवार के दिन हल्की से मध्यम स्तर तक की बरसात होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

इस राहत भरी खबर के मिलने के बाद दिल्ली वासियों में खुशी की लहर है। अब देखना यह है कि मौसम विभाग द्वारा दी गई है जानकारी किस हद तक सच साबित होती है।

About news

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com