Breaking News
Home / ताजा खबर / भारत ने लौटाया चीन का जवान, एलएसी पर कम होगा तनाव?

भारत ने लौटाया चीन का जवान, एलएसी पर कम होगा तनाव?

भारत और चीन सीमा पर तनाव के बीच भारतीय सेना ने एक बार फिर बड़ा दिल दिखाया है। भारत की तरफ से एक बार फिर पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच एलएसी पर जारी तनाव को कम करने की कोशिश के तहत अहम कदम उठाया गया है। दरअसल दो दिन पहले भारतीय सीमा में पकड़े गए चीनी सैनिक को भारतीय सेना ने चीनी अधिकारियों को वापस सौंप दिया है। दरअसल चीनी सैनिक के भारतीय सीमा में पकड़े जाने के बाद चीनी सेना की तरफ से कहा गया था कि वो गलती से रास्ता भटककर भारतीय सीमा में पहुंच गया था। और चीन लगातार अपने जवान को वापस सौंपने की अपील कर रहा था।

दरअसल चीनी सैनिक को पैंगोंग सो के दक्षिणी तट पर भारतीय सीमा के अंदर पकड़ा गया था। पिछले तीन महीनों के अंदर दूसरा बार ऐसा हुआ था कि कोई चीनी सैनिक भारतीय सीमा के अंदर पकड़ा गया। हालांकि पैंगोंग झील के इलाके में दोनों ही पक्षों के बीच काफी तनाव है और यहां दोनों देशों ने भारी संख्या में अपने सैनिकों की तैनाती की है।

अपने जवान के भारतीय सीमा में पकड़े जाने पर पीएलए की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी गई थी। लिखा गया था कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी अग्रिम रक्षा बल का एक जवान अंधेरे और जटिल भौगोलिक स्थिति के कारण चीन-भारत की सीमा पर शुक्रवार सुबह रास्ता भटक गया था। उसने कहा कि पीएलए अग्रिम रक्षा बल ने भारतीय पक्ष को इस बारे में इस उम्मीद से सूचना दी कि भारतीय पक्ष लापता चीनी जवान की तलाश और उसे बचाने में मदद कर सकता है।

वहीं इसे लेकर भारतीय सेना की तरफ से कहा गया था कि पीएलए जवान के साथ तय प्रक्रियाओं के मुताबिक बर्ताव किया जा रहा है। साथ ही इसकी जांच की जा रही है कि उसने किन हालात में एलएसी पार की थी। इससे पहले भारतीय सैनिकों ने पिछले साल 19 अक्टूबर को पीएलए के एक कॉरपोरल को पकड़ा था। डेमचोक सेक्टर में एलएसी पार करके भारत की सीमा में घुसे कॉरपोरल का भी बाद में चीनी अधिकारियों को सौंप दिया गया था।

About Sakhi Choudhary

Check Also

बिहार में मुसलमानों की बदहाली पर PK का RJD पर बड़ा हमला

मुसलमान 32 साल से राजद को वोट दे रहा है, कोई राजद या तेजस्वी से …

Leave a Reply

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com